6 जनवरी 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन

0

Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का दिन आपके लिए कई तरह से फायदेमंद होगा। क्योंकि आप अपने संबंधित ज्ञान को और विस्तार देने के लिए तत्पर होगे। हालांकि इस दिशा में आपको और परिश्रम करने की जरूरत होगी। आज आप जल्दबाजी न करें, हर कार्य अपनी गति से अपने समय से ही संपन्न होगा। परिवार की शांति अचानक आयी समस्याओं की वजह से भंग हो सकती है। शिक्षा एवं प्रतियोगिता में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। सुनिश्चित उद्देश्य एवं लक्ष्य बनाए अन्यथा आप शीघ्र ही सही राह भटक सकते है। धैर्य और सहनशीलता इस समय लाभदायक रहेंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ्तर में काम तेज रफ्तार पकड़ लेगा।

Taurus (वृषभ): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो

आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। आज अपनी आमदनी को और अच्छा बनाने के लिए प्रयासरत होगे। इस दिशा में आपको अच्छी कामयाबी होगी। आप देखेंगे कि आपके द्वारा लिए गए निर्णय कामयाब हो रहे हैं। जिससे आपकी प्रसन्नता बढ़ी हुई होगी। आपका खान-पान ठीक है मगर लापरवाही के कारण आपको परेशानी हो सकती है। ऐसा कुछ भी करने से बचें जिसके बाकी की जिन्दगी में आपको पछताना पड़े। संबंधों में सुधार होने के योग बन रहे हैं। सबका सम्मान करें। आपके लिए कुछ फैसलों में सटीकता हो सकती है। नए बिजनेस के लिए की गई कोशिश भी सफल होने के योग हैं।

Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आज आपको अतिरिक्त खर्च करना पड़ सकता है, सोच समझकर खर्च करें। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज आपका दुःख बर्फ की तरह पिघल जाएगा। आपके नजदीकी संबंध आपके लिए परेशानी के कारण भी बन सकते हैं। आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा। सामाजिक कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मांगलिक कार्यों हेतु योगदान देंगे। असहायों की सहायता करेंगे। शादीशुदा लोगो को अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा कुछ खुशनुमा लम्हे आपके हिस्से आएँगे।

Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज कोई विशेष शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। घरेलू समस्याएं बढ़ सकती हैं आपको परिवार अथवा साथी से राय मशवरा करके इनका निपटारा करने की कोशिश करनी चाहिए। अपने परिवार के हितों के खिलाफ काम न करें। कारोबार में वृद्धि होगी। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। धन लाभ के योग हैं। सम्बंधो में निकटता आएगी। संतान के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं। नौकरी व व्यवसाय की स्थिति में कुछ उतार-चढ़ाव सम्भव है। किसी महिला का सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक रुप से आपमें आलस्य, थकान, अशक्ति रहने के कारण अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। भवन सुख में वृद्धि होगी।

Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज आपको जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। स्वास्थ्य में हीनता रहेगी। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पायेगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही परेशानी का हल मिल सकता है। कैरियर के लिहाज से यह दिन अनुकूल अवसर प्रदान करने वाला होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी में अफसरों का सहयोग तो मिलेगा, लेकिन स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही हैं। मन प्रसन्न रहेगा। विद्यार्थियों को विद्याप्राप्ति में सफलता मिलेगी। मधुर व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे।

 Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज प्रातःकाल के समय आपका मन क्रोधित रहेगा। व्यर्थ धन का व्यय होगा। यदि कोई गुमराह हो रहा है, तो आप उस पर नजर रख सकते हैं लेकिन ऐसा आपको छुपकर करना होगा। लम्बी यात्रा के लिहाज से आपने सेहत और ऊर्जा-स्तर में जो सुधार किए हैं, वे काफी फायदेमंद रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। विद्यार्थियों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे। क्रोध पर संयम रखिएगा। किसी निजी मामले में दूसरे की सलाह लेने में कोई बुराई महसूस नहीं होगी। सुविधा के अभाव में कार्ययोजना अटक सकती हैं। लोग दुर्भावनावश नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। दूसरों के मामलों में दखल देने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें।

Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का दिन आपकी जिंदगी में काफी खुशियां लेकर आएगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं, आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी लेकिन आर्थिक तौर पर फायदेमंद साबित होगी। दूसरों पर निर्भर ना रहें। कोई आपके काम में अवरोध पैदा कर सकता है। आप किसी पर पूरा भरोसा करेंगे तो धोखा भी मिल सकता है। परिवारजनों के साथ समय सुखपूर्वक बीतेगा। आप जो भी काम पूरी मेहनत से करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी साथ ही सभी आपके काम से प्रभावित होंगे। आपको अपने अंदर एक नई उर्जा का एहसास होगा।

Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज का दिन सामान्य रहेगा। परिवार में भी सब सामान्य होगा। शुभ समाचार मिल सकता है। दूसरों के निजी मामलों में दखल ना दें। आपको लंबी दूरी की यात्रा अथवा विदेशगमन से लाभ मिलने के योग हैं। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। राजपक्ष से संतुष्टि होगी। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम से आपको शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। वित्तीय मामलों से जुड़े फैसले कुछ समय के लिए टाल दें। आज आपको आर्थिक दिशा में विशेष ध्यान रखना होगा। आपके खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ प्रेम पूर्वक व्यवहार करें आपके बीच की कड़वाहट निश्चित ही खत्म हो जायेगी।

Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आप आज कल्पनात्मक रहेंगे। कार्यस्थल की ओर से किसी अन्य स्थान की यात्रा का मौका मिल सकता है। आपकी रोमांटिक प्रवृति उजागर होगी। अपने आपको थोड़ी ढील देने का दिन है। लेकिन काम में व्यवहारिकता भी दिखानी होगी। कार्य ज्यादा होने के कारण आप पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। आप दांपत्य जीवन को सुधारने की कोशिश करें। परिवार के लिए समय ना निकाल पाने से आप खुद भी दुखी रहेंगे। प्रतिद्वंदी आप पर हावी हो सकते हैं। कोई बहुत ही शुभ समाचार आपको प्राप्त हो सकता है। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी के प्रति भावनात्मक लगाव से विवाद की आशंका हैं। अध्ययन में आ रही बाधा दूर होगी।

Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

 आज अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। शेयर मार्केट से आपको निराशा हो सकती है। सामाजिक कार्यों में संलग्न होंगे। व्यापार में नए अनुबंध होंगे। चिंता व तनाव रहेंगे। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। परिवार के सदस्य आपके नज़रिए का समर्थन करेंगे। रोमांस के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। वैवाहिक जीवन में निजता का ध्यान रखना भी आवश्यक है। भावुकता में गलत फैसला न लें, अनुभवी लोगों की सलाह पर ध्यान देनें का समय हैं। कारोबारी यात्रा हो सकती हैं। अडने के बजाय समझौतावादी नीति अपनाएं।

Aquarius (कुंभ) :  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। आप बस अपने गुस्से पर काबू रखें और परेशानी से बचें। आपके कार्य की सराहना होगी। कई दिनों से रुके कार्य आज पूर्ण हो सकते है। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। आपको आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें। समय अच्छा बीतेगा, बशर्ते आप तनाव से दूर रहें। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए।

Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज अपने करियर के विषय में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। कोई भी निर्णय लेने से पहले ठण्डे दिमाग से सोचें। उत्साह और चौकसी का गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में मदद करेगा। कोई बड़ी योजनाओं और विचारों के जरिए आपका ध्यान आकर्षित कर सकता है। मित्रों से मुलाकात होगी। शारीरिक और मानसिक आरोग्य अच्छा रहेगा। भाग दौड़ का फायदा मिलेगा। आपकी सृजनात्मक शक्तियों में वृद्धि होगी। व्यापार में किसी से सहयोग मिल सकता है। लेकिन आप अपने और परिवार के आय-व्यय का विशेष ध्यान रखें। जीवनसाथी का सहयोग पाने के लिए आपको अपने संबंध मधुर रखने होंगे।