9 जनवरी 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए मंगलवार का दिन

0

Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप आज पूरा दिन स्नेहीजनों और मित्रों के साथ आनंद-प्रमोद में बीताएंगे। नए वस्त्र और आभूषणों की खरीदारी कर सकेंगे। सामाजिक रूप से मान-सम्मान प्राप्त होगा। दोपहर बाद हर प्रकार से आप को संयमित व्यवहार करना पड़ेगा। अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। नए सम्बन्ध बनाने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। अधिक खर्च होने की संभावना बन रही है। आपको नुकसान पहुंचाने वाले हितैषियों से सावधान रहें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।

Taurus (वृषभ): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो

आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपको आर्थिक लाभ मिलने का संयोग बना हुआ है। पारिवारिक वातावरण भी सुख-शांतिपूर्ण बना रहेगा। प्रतिस्पर्धियों पर आप को विजय प्राप्त होगी। व्यावसायिक स्थल पर सहकर्मी आपके लिए सहायक बनेंगे। दोपहर बाद मनोरंजन का आनंद लूट सकेंगे। छोटे से प्रवास या पर्यटन का आयोजन होगा। मित्रों का भरपूर सहयोग मिल सकता है। भागीदारों के साथ संभलकर कार्य करना होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें।

Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। अत: सोच-समझकर कार्य करें। नए कार्य का प्रारंभ करने से बचें। बौद्धिक चर्चाओं के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। संतान से जुड़ी चिंता रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। दोपहर बाद घर का वातावरण सुख-शांति देने वाला रहेगा। शारीरिक स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। व्यवसाय में सहयोगियों का पूरा सहकार मिलेगा। आर्थिक रूप से लाभ होगा। कार्य में यश प्राप्त होगा। घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।

Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज का दिन आपके मध्यम फलदायी रहेगा। आज आप की हताशा मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से आप को व्यग्र बनाएगी। सतर्क रहकर किसी भी निर्णय पर आगे बढ़ें। संभवत: प्रवास को टाल दें। स्थावर संपत्ति की कार्यवाही को स्थगित करना आप के हित में रहेगा। माता का स्वास्थ्य बिगडेगा। वैचारिक स्तर पर विचलित न होने की गणेशजी की सलाह है। दोपहर बाद शारीरिक रूप से प्रसन्नता का अनुभव होगा। नए कार्यों में सफलता प्राप्त होने की संभावना कम है।

Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज धार्मिक यात्रा होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए अच्छा दिन है। विदेश से लाभदायी समाचार मिलने की संभावना अधिक है। पूंजी- निवेश करनेवालों के लिए समय लाभदायी रहेगा। मध्याह्न के बाद आप अधिक भावनाशील बनेंगे। मन में हताशा की भावना आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। स्थावर संपत्ति से सम्बंधित दस्तावेज करने के लिए आज का दिन न चुनें तो अच्छा रहेगा। माता के स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखिएगा।

 Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी भी प्रकार की निर्णयात्मक स्थिति पर न पहुंचने के कारण नए कार्य का प्रारंभ करना उचित नहीं है। आज मौन रहकर दिन बीता देने में ही बुद्धिमानी है, नहीं तो किसी के साथ मनमुटाव का प्रसंग बन सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, लेकिन दोपहर बाद स्थिति में परिवर्तन आएगा। घर के अन्य सदस्यों के साथ बैठकर महत्त्वपूर्ण विषयों में निर्णय लेंगे। प्रवास या पर्यटन का आयोजन करेंगे। पूंजी- निवेश करना आज आप के हित में रहेगा। भाग्यवृद्धि का दिन है।

Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आपके लिए आज का दिन प्रतिकूल रहेगा। आज आपको दृढ वैचारिकता के साथ दिन की शुरुआत करना होगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति ध्यान रखें। नए वस्त्र और आभूषणों को खरीदने के पीछे खर्च अधिक हो सकता है। दोपहर बाद आप मानसिक रूप से अनिर्णय की स्थिति में रहेंगें। परिवारजनों के साथ मतभेद दूर करें। आवश्यक निर्णय लेना टालें। अपने ईगो को दबाकर दूसरों को समझना और उनसे समझौता कर लेना उचित रहेगा।

Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आध्यात्मिक और ईश्वर की भक्ति से आज आपके मन को शांति प्राप्त होगी, लेकिन मन में उठ रही नकारात्मक भावनाओं पर आपको संयम रखना होगा। कोर्ट-कचहरी की कार्यवाही में संभलकर चलिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगडने की संभावना है। दोपहर बाद काम पूरा होता नज़र आएगा। शारीरिक और मानसिक रुप से स्वस्थ महसूस करेंगें। आत्मविश्वास में वृद्धि होती जाएगी। आनंद-प्रमोद या मनोरंजन के पीछे धन का खर्च होगा।

Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। आज आपकी आय में वृद्धि और आर्थिक लाभ होने के संयोग बन रहे हैं। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से मन प्रसन्न रहेगा। इसके साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार से लाभ होने की संभावना है। अकस्मात से संभलकर चलिएगा। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ने की संभावना है। आय की अपेक्षा खर्च अधिक होगा। वाणी में संयम बरतें। वाद-विवाद से आपको बचना होगा। किसी से तकरार न हो इसका ध्यान रखें।

Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

 आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है। नए कार्यों का शुभारंभ और स्थावर संपत्ति का दस्तावेज करने हेतु आज का दिन अच्छा है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। ऊपरी अधिकारी वर्ग आपको प्रोत्साहित करेगा। पदोन्नति के योग हैं। परिवार में वातावरण आनंदपूर्ण रहेगा। सामाजिक तथा आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा। मित्रों से भी लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मौसम परिवर्तन के असर से बीमार पड़ने की संभावना है।

Aquarius (कुंभ) :  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आज आपको सोच-समझकर निर्णय लेना होगा और व्यावसायिक वर्ग को संभलकर चलना होगा। ऊपरी अधिकारियों के साथ बातचीत करते समय विवेक रखना होगा। संतानों के स्वास्थ्य के विषय में चिंता रहेगी। लंबे समय के प्रवास की योजना बना सकेंगे। धार्मिक स्थल की यात्रा होने के संकेत है। दोपहर बाद व्यावसायिक स्थल पर वातावरण अनुकूल रहेगा। गृहस्थ जीवन में आनंद छाया रहेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में अधिकारीवर्ग आपके कार्य से प्रसन्न रहेगा।

Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज का दिन आपके प्रतिकूल रहने के आसार बन रहे हैं। इसीलिए किसी के साथ वाद-विवाद या तकरार करने से आपको बचना होगा। अन्यथा मुसीबत में फंस सकते हैं। क्रोध पर संयम बरतें। आज गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षण रहेगा। सुखमय विषयों में आप को रुचि रहेगी। गहन चिंतन आपके मन को शांति देगा। मध्याह्न के बाद समय कुछ अनुकूल होता दिखेगा। बौद्धिक रूप से लेखनकार्य में आप सक्रिय रह पाएंगे। विदेश में रहने वाले स्नेहीजनों के समाचार से मन प्रसन्न हो उठेगा। ऑफिस में संभलकर रहें। अधिकारी वर्ग के साथ चर्चा और वाद-विवाद टालें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

Previous articleमंगलवार से नेहरू स्टेडियम में होगा 20वे खेल चेतना मेला का भव्य शुभारंभ
Next article8 जनवरी 2018 सोमवार, पंचांग एवं शुभ मुहूर्त