9 नवम्बर 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन

0

Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

आज जोखिम उठाने की कोशिश न करें। भ्रांति का निराकरण करना अनिवार्य है। आज आप किसी को अपनी तरफ से नाराज न करें। यात्रा सुखद रहेगी। किसी प्रकार की विपरीत घटना घटित हो सकती है। नया अंदाज लोगों में दिलचस्पी पैदा करेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आप दूसरों की जितनी मदद करेंगे, खुद भी उतने ही लाभ में रहेंगे। जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट गायब हो जाएगी।

Taurus (वृषभ): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो

व्यवसायिक कार्य में आज थोड़ी मुश्किल हो सकती है, धैर्य से काम करें, आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। मन शांत तथा प्रसन्न रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। घर पर तनाव का माहौल आपको नाराज कर सकता है। इमोशनल इच्छाओं की पूर्ती होगी। रिलेशनशिप में पार्टनर से मुलाकात सौगात लेकर आएगी। मानसिक शांति व प्रसन्नता का अनुभव करेंगे।

Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आज पारिवारिक प्रतिष्ठा व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी। रोजगार के अवसर विकसित होंगे। व्यर्थ के खर्चों से बचने की कोशिश करें। कर्मियों को पदोन्नति या आर्थिक मुनाफा हो सकता है। आपको कोई सरप्राइजज मिल सकता है। दूसरे के सहयोग से कार्यों में जल्द सफलता प्राप्त कर सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरुरत है। किसी व्यक्ति पर अधिक विश्वास न करें।

Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। आज अज्ञात कारण वश मन चिंतित रहेगा। घर पर कोशिश करें कि कोई आपकी वजह से आहत न हो और परिवार की जरूरतों के मुताबिक खुद को ढालें। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमागी बोझ से छुटकारा मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज आपके पारिवारिक जीवन में तनाव की स्थिति रह सकती है। आज आप अपने मार्ग दर्शन के लिए अपनी आध्यात्मिक मान्यताओं का सहारा लेंगे। शायद आप किसी आध्यात्मिक व्यक्ति से सलाह भी लें। हाल ही में आपने जो व्यावसायिक संबंध कायम किया था, उसके द्वारा आपको एक सुनहरा व्यावसायिक अवसर मिल सकता है। बोलने से पहले अपने शब्दों पर ध्यान रखें। किसी भी मुद्दे पर राय देते समय उत्तेजित ना हों।

 Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

आज मानसिक उदासी और खिन्नता रहेगी। उत्साह भंग होगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संतान पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। महिला मित्र से मुलाकात हो सकती है। यात्रा की स्थिति सुखद व लाभप्रद है। कार्यों में रुकावटें आ सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ेंगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। आपके हँसने-हँसाने का अन्दाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। मन की शांति के लिए योग करना फायदेमंद होगा।

Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज आप भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। आप भविष्यस्थल पर आपको थोड़ा सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी धार्मिक स्थल पर जाकर जरूरतमंद को दान करने से आत्मिक शांति मिलेगी। दूसरों को लेकर टेंशन हो सकती है और आप दुखी भी हो सकते हैं। नजदीकी संबंध आपके लिए परेशानी के कारण बन सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। कोई भी फैसला लेने से पहले दूसरों की जरूरतों को समझने की कोशिश करें।

Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

आज आपको हर कार्य में सफलता मिलेगी। अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें। घर में शांति बनी रहेगी। भावनात्मक तनाव से गुजरना पड़ सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। प्रेम संबंध वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रोमांस व मनोरंजन में समय बीतेगा, आप एक-दूसरे के और पास आ सकते हैं।

Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियाँ में जाएगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। करियर के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ सकारात्मक परिवर्तन लेकर आ सकता है। जल्दी ही बीमारी से उबरने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय में प्रयास से सफलता प्राप्त करेंगे। दाम्पत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है, पर धैर्य से काम लें तो सम्बंधो में मधुरता बनी रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज आप बेहतर जिन्दगी के लिए अपनी सेहत और व्यक्तित्व में सुधार लाने कि कोशिश करेंगे। व्यापारिक बाधाएं आएंगी। योग्यता के अनुरूप कार्य करें। कर्मचारियों पर विशेष ध्यान दें। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। गलतफहमीयों के कारण आपका वैवाहिक जीवन छीन-भिन्न हो सकता है। आपके दुश्मन आपके खिलाफ षंडयत्र रखने की कोशिश करेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं।

Aquarius (कुंभ) :  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

गणेश जी कहते हैं आज आपके पराक्रम शौर्य में वृद्धि होगी। सम्मान के अवसर प्राप्त होंगे। व्यापार में आशानुकूल लाभ होगा। जीवनसाथी से मतभेद होंगे। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए बिलकुल उपयुक्त दिन है, क्योंकि आपके पास आराम के कुछ लम्हे होंगे। लेकिन अपनी योजनाओं को व्यावहारिक रखें संतान की उन्नति खुशी को बढ़ाएगी। मानिसक स्थिति तनावपूर्ण होने से परिवार में मनमुटाव या विवाद रह सकता है।

Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

गणेश जी कहते है आज का दिन कष्टदायीं हो सकता हैं। सावधानी बरतें, परिजनों और संतान से अनबन हो सकती हैं। प्रेमी संग शाम रोमांटिक रहेगी। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बाहर जाने का कार्यक्रम बनाएं तो बेहतर रहेगा। गलतफहमियां दूर होंगी। आपके दृढ़ मनोबल और भरपूर आत्मविश्वास से हर कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यवसाय के क्षेत्र में आपकी प्रतिभा बढ़ सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here