अगर आप भी सर्दियों में बार-बार बाथरूम आने से हो गए हैं परेशान तो अपनाएं ये आसान उपाय

0

कई बार पेट की समस्या यान अन्य कई कारणों की वजह से आपको महसूस होता है कि उन्हें सामान्य से ज्यादा बार पेशाब करने की इच्छा हो रही है। ये कोई बड़ी बीमारी नहीं है लेकिन बार-बार पेशाब आना एक बड़ी परेशानी का कारण बन जाता है क्योंकि यह स्थिति दिनचर्या में दिक्कतें पैदा करती है और रात की नींद भी खराब करती है।कुछ ऐसे घरेलू उपाय हैं, जिनसे बार-बार पेशाब आने की समस्या से राहत पाई जा सकती है।

  • तिल और गुड़ को एक-एक चम्मच मिलाकर खाएं। तिल में मौजूद तत्व शरीर में होने वाले संक्रमणों को कम करते हैं और इस समस्या से छुटकारा दिलाते हैं।
  • मेथी के 10-15 बीजों को पीसकर उसका पाउडर बना लें और इसमें 1 चम्मच अदरक का पेस्ट व 1 चम्मच शहद मिलाकर खाएं। इस पेस्ट को केवल दिन में एक बार इस्तेमाल करें।
  • सुबह या दोपहर में 1 कटोरी दही रोज खाएं। दही में मौजूद प्राकृतिक एंटीबायोटिक्स शरीर के हानिकारक बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद करते हैं। यह पाचन तंत्र और किडनी को भी स्वस्थ रखता है।
  • दालचीनी का सेवन किडनी को स्वस्थ रखता है, यह बार-बार होने वाली पेशाब की समस्या दूर करने में सहायक है। दालचीनी के पाउडर को रोजाना 3 से 4 बार आहार में मिलाकर खाएं।
  • आंवला के सेवन से ब्लैडर का संक्रमण कम होता है और यह उसे मजबूत बनाता है। इसके उपयोग के लिए सबसे पहले आंवले को पीस लें और उसमें शहद मिला लें। इसे केले के साथ खाने से ज्यादा फायदा होता है।