अगली दीवाली तक अयोध्या में बनेगा राम मंदिर – सुब्रह्मण्यम स्वामी

0

पटना: भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य जल्द शुरू होने का विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि उक्त स्थल श्रद्धालुओं के लिए पूजा के लिए अगली दीवाली तक तैयार हो जाएगा।

विराट हिंदू संगम की बिहार शाखा द्वारा आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए स्वामी ने कहा कि राम मंदिर की राह में आई रुकावटों को दूर किया जा रहा है। निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। अगले सप्ताह हम लोग दीवाली मनाने वाले हैं, पर अगली दीवाली तक राम मंदिर श्रद्धालुओं के लिए पूजा के लिए उपलब्ध होगा।

उन्होंने कहा कि केवल विकास की बात कर कोई वोट हासिल नहीं कर सकता। चुनावी कामयाबी के लिए हिंदुत्व को भी याद रखना जरूरी है। स्वामी ने कहा कि अयोध्या में निश्चित तौर पर श्रीराम मंदिर का निर्माण होगा। साथ ही जगत जननी सीता जी की जन्मस्थली सीतामढी में भव्य जानकी मंदिर का निर्माण हिंदू जागरण के लिए आवश्यक बताया, क्योंकि सीता जी के बिना मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम की कल्पना ही नहीं की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि माता सीता का यह मंदिर एशिया का सबसे बड़ा मंदिर होगा और वहां एक विश्वविद्यालय भी खोला जाएगा। स्वामी ने कहा कि देवों के देव महादेव के कोसी क्षेत्र स्थित सिंहेश्वर स्थान के शिव मंदिर से जुड़े अंतरराष्ट्रीय वेद शोधशाला की स्थापना की जाएगी।

Previous articleइस खुबसूरत अभिनेत्री को कहा जाता है बांग्लादेश की सनी लियॉन
Next articleसोमालियाः भयानक बम धमाके में 231 की मौत, 250 से ज्यादा लोग घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here