आयुष्मान कार्ड निर्माण का निरीक्षण एसडीएम श्री शुक्ला ने किया

0

कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम के निर्देश पर रतलाम शहर में आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए सघन कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर शनिवार को भी आईएमए में हाल अलकापुरी तथा अंबेडकर भवन में कैंप आयोजित कर आयुष्मान कार्ड निर्माण की कार्यवाही की गई। एसडीएम रतलाम शहर श्री राजेश शुक्ला द्वारा आईएमए हाल पहुंचकर आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्रवाई का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान नायब तहसीलदार श्री मनोज चौहान भी मौजूद थे। बताया गया है कि रतलाम शहर में अभी 13 हजार आयुष्मान कार्ड निर्माण किए जाना है। रविवार को भी उक्त स्थानों पर कैंप आयोजित किए जाएंगे।

Previous articleबच्चों के स्वस्थ विकास के लिए परिवार का वातावरण महत्वपूर्ण : राज्यपाल श्री पटेल
Next articleशिकायतों का संतुष्टिपूर्ण करें निराकरण: मुख्यमंत्री श्री चौहान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here