करवाचौथ 2020: सरगी में खाएं ये चीजें ,सारा दिन नहीं लगेगी प्यास

0

करवा चौथ का त्योहार इस महीने की 4 तारीख को मनाया जाएगा। ऐसे में सभी महिलाएं दिनभर भर भूखी-प्यासी रह कर अपनी पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। इसमें सिर्फ सुबह के समय सरगी खाई जाती है। ऐसे में भूख तो अक्सर महिलाएं बर्दाश कर लेती है। मगर पानी के बिना रहना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं, जिसे खाने से आप आपको दिनभर प्याज नहीं लगेगी। ऐसे में आप अपना व्रत सही तरीके से रख पाएगी।

ब्रोकली
एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर ब्रोकली में 89 प्रतिशत पानी मौजूद होता है। यह शरीर में अच्छे से घुलने के साथ पानी की कमी को पूरा करने में मदद करती है। नियमित रूप से इसकी सब्जी, सूप या सलाद खाना फायदेमंद होता है। लंबे समय तक प्यास की परेशानी दूर हो बीमारियों से बचाव रहता है। साथ ही दिनभर एनर्जेटिक महसूस होता है।

सेब
विटामिन, फाइबर, कैल्शियम, एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर सेब का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। इसमें करीब 86 प्रतिशत पानी होने से बार-बार प्यास लगने की परेशानी से बचा जा सकता है। साथ ही बीमारियों के लगने का भी खतरा कम रहता है।

सलाद
अलग-अलग सब्जियों से तैयार सलाद में अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन करने से लंबे समझ तक भूख व प्यास लगने की परेशानी से बचा जा सकता है। इसमें 95 प्रतिशत पानी होने से शरीर में पानी की मात्रा सही रहती है। चेहरे पर ग्लो आने के साथ वजन भी कंट्रोल में रहता है।

दही
पानी की कमी पूरा करने के लिए दही सबसे उचित स्त्रोत है। इसमें करीब 85 प्रतिशत पानी होने से शरीर में इसकी कमी को पूरा करने में मदद मिलती है।

पालक
पालक में विटामिन, कैल्शियम, आयरन, एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं। इससे तैयार सब्जी, सूप या जूस का सेवन करने से शरीर दिनभर हाइड्रेटेड रहने में मदद मिलती है।‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌ साथ ही इम्यूनिटी स्ट्रांग हो बीमारियों से बचाव रहता है।

नारियल पानी
नारियल पानी में करीब 95 प्रतिशत पानी होता है। इसका सेवन से बार-बार प्यास लगने की परेशानी दूर रहेगी। साथ ही दिनभर एनर्जेटिक फील होने में मदद मिलेगी।

अंगूर, अनानास व स्ट्रॉबेरी
इन्हें सीधा खाने या जूस निकाल कर पीने से शरीर में पानी की कमी पूरा होने में मदद मिलती है। साथ ही शरीर डिटॉक्स हो शरीर में मौजूद गंदगी को बाहर निकालने में मदद करता है।

नींबू-पानी
नींबू विटामिन-सी और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में नींबू-पानी का सेवन करने से शरीर में पानी की कमी पूरी होती है। दिनभर शरीर हाइड्रेटेड रहने में मदद मिलती है।

Previous articleअफगानिस्तान के काबुल विश्वविद्यालय पर आतंकवादी हमला, 25 की मौत, मुठभेड़ अब भी जारी
Next articleबिहार चुनाव:नीतीश कुमार फिर सीएम बनेंगे, तेजस्वी जाएंगे जेल-सुशील मोदी