कलेक्टर तथा एसपी ने सैलाना, सरवन, शिवगढ़ का भ्रमण किया

0

निर्वाचन आयोग द्वारा आदर्श आचरण संहिता लागू करने के पश्चात् कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान तथा एसपी श्री गौरव तिवारी द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों का सतत भ्रमण किया जाकर आदर्श आचरण संहिता का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। आज गुरूवार को भी अधिकारी द्वय ने सैलाना क्षेत्र का भ्रमण कर जायजा लिया। उन्होंने संपत्ति विरूपण के मामलों में तत्काल कार्यवाही कराते हुए सार्वजनिक संपत्तियों से प्रायवेट विज्ञापनों को उतरवाया।

कलेक्टर तथा एसपी द्वारा पूरे सैलाना तथा सरवन में पैदल चलते हुए आदर्श आचरण संहिता के पालन हेतु निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसडीएम लक्ष्मी गामड, जनपद सीईओ श्री आर.के. गुप्ता भी उपस्थित थे। शिवगढ़, बाजना, रावटी तथा राजापुरा माताजी के अलावा रास्ते के गांवों में भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

Previous articleकुंबले ने की ICC की तारीफ, कहा-विश्व क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था की कार्रवाई के कारण इस तरह के मामलों में कमी आई है
Next articleआदर्श आचरण संहिता का पालन करें – मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी