कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह परिवार सहित वृद्धाश्रम पहुचें

0

खण्डवा  – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्री अभिषेक सिंह परिवार सहित वृद्धाश्रम पहुचें और वहां रह रहे वृद्धो के साथ खुशिया बाटी। कलेक्टर ने वृद्धाश्रम में उपस्थित वृद्धो का अभिवादन किया और मिठाई दी साथ ही सभी वृद्ध महिलाओं को दो-दो साड़िया और पुरुषो को भी दो- दो जोड़ कपडे़ दिये।

वृद्धाश्रम में उपस्थित वृद्धो ने कलेक्टर श्री सिंहको आशीर्वाद दिया तथा उनकी लम्बी उम्र तथा सफलता कि कामना की। वृद्धाश्रम संचालिका अनिता सिंहचौहान ने बताया कि यहा पर 11 वृद्धजन निवासरत हैं जिसमें कोई निःसन्तान है और किसी को उनके परिवार के लोग रखना नहीं चाहते है परन्तु यहा पर सभी वृद्धजन हसी- खुशी एक परिवार की रहते है।

Previous articleडॉ. नरोत्तम मिश्र ने नागरिकों को दी दीपावली की शुभकामनाएँ
Next article20 अक्टूबर 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शुक्रवार का दिन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here