कांग्रेस ने मध्यप्रदेश को बर्बाद कर दिया-सीएम शिवराज

0

सीएम शिवराज की जनआशीर्वाद यात्रा रविवार को गुना के म्याना में पहुंची। यहां सीएम ने मंच पर कन्याओं के पैर छुए। उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस को कोसते हुए सीएम ने कहा कि बमोरी विधानसभा में कांग्रेस जीती, इसलिए इसका विकास नहीं हुआ। उन्होंने वहां के विधायक पर कोई भी विकास कार्य नहीं करवाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि, कांग्रेस ने विकास कार्य ठप कर मध्यप्रदेश को बर्बाद कर दिया।

कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी सीएम ने जमकर निशाना साधा। उन्होंने सिंधिया के नींबू-मिर्च की माला को लेकर मजाक उड़ाया और अपनी योजनाओं का जमकर बखान किया।

Previous articleहर कदम पर सिंधी समाज के साथ हूँ – मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र
Next articleघर बनवाने से पहले जरूर जान लें ये वास्तु टिप्स