किसान भाई अपना पंजीयन अवश्य करवाएं-कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान

0

रतलाम – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की है कि वे समर्थन मूल्य पर उपज विक्रय के लिए अपना पंजीयन अवश्य करवाएं, पंजीयन की अंतिम तिथि आगामी 28 फरवरी निर्धारित की गई है।

किसान गेहूं, चना, मसूर तथा सरसों के समर्थन मूल्य पर विक्रय हेतु अपना पंजीयन एमपी किसान ऐप, ई उपार्जन, मोबाइल ऐप, पब्लिक डोमेन में ई-उपार्जन पोर्टल पर तथा विगत वर्ष रबी में उपार्जन करने वाली पात्र संस्थाओं के केंद्रों पर भी पंजीयन करवा सकते हैं। किसान को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज विक्रय करने के लिए अपना पंजीयन कराना अनिवार्य है। पंजीयन नहीं कराने की स्थिति में किसान समर्थन मूल्य पर अपनी उपज विक्रय नहीं कर पाएंगे।

Previous articleप्रचार रथ ने किया विभिन्‍न गाँवों में गाँधी दर्शन का प्रचार-प्रसार
Next articleलक्ष्य अनुरूप सत्यापन नहीं करने पर कलेक्टर ने नाराज़गी व्यक्त की