कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतना जरूरी : कलेक्टर श्री. कार्तिकेयन

0

कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर सुरक्षा बरतने और सार्वजनिक कार्यक्रमों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा को लेकर मैरिज कार्यक्रम, भण्डारा, आदि कार्यक्रमों में लोगों का जमावडा़ कम रखा जाए। कार्यालयों, सार्वजनिक स्थलों में साफ-सफाई रखी जाए। जिले के समस्त स्कूल कॉलेज, कोचिंग/ट्यूशन सिनेमा हॉल, मैरिज हॉल, सार्वजनिक पुस्तकालय, वाटर पार्क, जिम एवं स्वीमिंग पुल 31 मार्च 2020 तक बंद रहेंगे। इसी प्रकार से जिले की समस्त आंगनबाडी केन्द्र कार्यालयों में लोकसेवकों की बायोमैट्रिक उपस्थिति तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम, अधिकारिक यात्रा, सार्वजनिक समारोह व धार्मिक आयोजन भी 31 मार्च तक बंद रहेंगे। कलेक्टर श्री कार्तिकेयन सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में उक्त निर्देश दिए। कलेक्टर श्री बी. कार्तिकेयन ने जय किसान फसल ऋण माफी योजना की समीक्षा की। सहायक संचालक कृषि विभाग द्वारा बताया गया कि सभी किसानों के खातों में राशि जारी हो चुकी है, क्रास चैक किया जा रहा है। उन्होंने बैठक में वनमित्र पोर्टल की प्रगति के संबंध में भी समीक्षा की गई तथा लंबित प्रकरणों का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिये गए। बैठक में ’’आपकी सरकार, आपके द्वार’’ पोर्टल पर लंबित शिकायतों का भी निराकरण करने को कहा गया।

कलेक्टर श्री कार्तिकेयन ने सीएम हेल्पलाईन के प्ररकणों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर कार्यपालन यंत्री जल संसाधन को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कार्यपालन यंत्री जलसंसाधन विभाग को उक्त नोटिस सीएम हेल्पलाईन के प्ररकणों के निराकरण में लापरवाही बरतने के कारण दिया जा रहा है। कलेक्टर श्री कार्तिकेयन ने सी.एम. हेल्पलाईन के प्रकरणों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण करने को कहा। सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का निरारकण लेवल-1 एवं लेवल-2 पर ही संतुष्टिपूर्वक दर्ज करना होगा। कलेक्टर श्री कार्तिकेयन ने फेरा डाटा के संबंध में राजस्व अधिकारियों को पुनः परीक्षण कर रिपोर्ट तैयार करने और आरसीएमएस पोर्टल पर लंबित शिकायतों का निराकरण करने को कहा। बैठक में अपर कलेक्टर श्री रमेश कुमार सिंह, एसडीएम डिंडौरी श्री कुमार सत्यम, एसडीएम शहपुरा ऋषभ जैन, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग डॉ. अमर सिंह उईके, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. मेहरा, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान श्री राघवेन्द्र मिश्रा, जिला कोषालय अधिकारी श्री एम.एल. बघेल सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Previous articleकोरोना वायरस रोकथाम के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें-कलेक्टर
Next articleनिर्वाचन प्रेक्षक ने किया पुनरीक्षण का पर्यवेक्षण