गर्भावस्था में महिलाओं के लिए ऐसा खाना फायदेमंद है जो उनके लिए और उनके बच्चे के लिए स्वास्थ्यवर्धक हो और साथ ही ऊर्जा से भरपूर हो। साबूदाना एक ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसमें स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट पर्याप्त मात्रा में होता है। साथ ही ये आसानी से पच भी जाता है जिससे ये गर्भावस्था के दिनों में बेहद फायदेमंद होता है।
1.भरपूर ऊर्जा का स्त्रोत है साबूदाना:
साबूदाना ऊर्जा का खजाना है, इसमें मौजूद कार्बोहाईड्रेट की मात्रा आपको उर्जा देता है। गर्भावस्था में ऐसा अक्सर होता है कि महिलाओं को ऊर्जा की अत्यधिक कमी महसूस होती है, ऐसे में साबूदाने का इस्तेमाल फायदेमंद होता है।
2. वजन बढ़ाने में मदद करता है साबूदाना:
100 ग्राम सूखे साबूदाना में 355 कैलोरी ऊर्जा होती है, साथ ही इसमें 94 ग्राम कार्बोहाईड्रेट होता है जिससे ये वजन बढ़ाने में सहायक होता है। अगर किसी गर्भवती महिला का वजन जरुरत से कम हैं तो उसे साबूदाना का सेवन करना चाहिए ताकि बच्चे के जन्म के समय तक जरुरी वजन बढ़ा सकती है।
3.हड्डियों को बनाता है मजबूत:
गर्भावस्था में महिलाओं को पूर्ण रुप से स्वस्थ होना जरुरी है, साबूदाने में सही मात्रा में कैल्शियम, आयरन और विटामिन K की पर्याप्त मात्रा होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाने के काम आता है।
4.बच्चे के जन्म के समय भ्रूण विकृति से बचाता है:
साबूदाना में फॉलिक एसिड और विटामिन B भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसे खाने से गर्भ में पल रहे भ्रूण का पूरी तरह विकास हो पाता है और यह जन्म के बच्चे के अंदर होने वाली कमियों को दूर करता है।
5.ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है साबूदाना:
साबूदाना रक्तचाप[ब्लडप्रेशर] को नियंत्रित रखने में काफी सहायक होता है। साबूदाने में मौजूदा पोटैशियम की पर्याप्त मात्रा इसे ब्लड सर्कुलेशन में मददगार बनाती है, जिससे ये रक्तचाप को नियंत्रित रखता है और इससे दिल का दौरा पड़ने की संभावना कम हो जाती है।






























































