श्योपुर – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री सुनीलराज नायर की अध्यक्षता में राज्य शासन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जनसुनवाई का आयोजन आज निषादराज भवन श्योपुर पर किया गया। इस जनसुनवाई के दौरान शहरी एवं ग्रामीण अंचल से आये 94 आवेदनों के निराकरण के लिए विभागवार कार्यवाही की गई। जिसमें 13 आवेदन सहरिया परिवार की मुखिया महिलाओं के शामिल है। इस जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, पत्रकार और शहरी, ग्रामीण क्षेत्र से आए नागरिक उपस्थित थे।
अपर कलेक्टर श्री सुनीलराज नायर ने जनसुनवाई में आए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के नागरिक सर्वश्री जगदीश प्रजापति पुत्र मांगीलाल प्रजापति निवासी वार्ड 10 श्योपुर, शकीला पत्नि कययूम निवासी श्योपुर, चन्दालाल पुत्र बरदीलाल सेन निवासी प्रेमसर, रामकली जाटव पत्नि बंशीलाल जाटव निवासी रिछी, खेमराज राठौर पुत्र चतुर्भुज राठौर निवासी श्योपुर, संतरा पुत्री बद्री जाटव निवासी कराहल, रामकन्या वेबा पत्नि पृथ्वी आदिवासी निवासी दलारनाखुर्द, कौशल्या आदिवासी पत्नि प्रभु आदिवासी निवासी दलारनाखुर्द, सुरेशचन्द्र निवासी पुल दरवाजा श्योपुर, बाबूलाल पुत्र बिहाराम बैरवा निवासी सोईकलां, धनश्याम पुत्र भवरिया मीणा निवासी सोठवा, पप्पू मीणा पुत्र बद्रीलाल मीणा निवासी कल्याणपुरम कॉलोनी श्योपुर, किरण पुत्री कमलेश बैष्णव निवासी लूण्ड, रेखा पत्नि ओमप्रकाश निवासी श्योपुर, मोहम्मद हुसैन पुत्र अब्दुल गफूर निवासी श्योपुर सहित 94 आवेदनो पर कार्यवाही की गई। जिसमें सहरिया परिवार की महिलाओं के 13 आवेदन आदिम जाति कल्याण विभाग को 01 हजार रूपये की सहायता राशि के भिजवाये गये।
अपर कलेक्टर श्री सुनीलराज नायर ने जनसुनवाई के दौरान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों से प्राप्त सीमांकन, राशन पर्ची, विद्युत, राशनकार्ड, आर्थिक सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, आवास, अतिक्रमण, नामांतरण, आर्थिक सहायता, कुपोषण से जंग के लिए एक हजार रूपए की सहायता, खसरा की नकल, सीमाकन, छात्रवृत्ति, किसान सम्मान निधि, मृत्यु प्रमाण पत्र, धोखाधडी, पानी आदि के आवेदनों पर भी गंभीरता पूर्वक कार्यवाही की। जनसुनवाई के दौरान आए नागरिकों को पावती भी उपलब्ध कराई गई।





























































