जम्मू-कश्मीर भारत का मुकुट, इस पर पाकिस्तान की बुरी नजर: राजनाथ

0

नई दिल्लीः राजनाथ सिंह ने लोकसभा में अटल बिहारी वाजपेयी की कविता सुनाकर कश्मीर मुद्दे पर जवाब दिया। राजनाथ सिंह ने बयान देते हुए कहा कि विविधता में एकता भारत का चरित्र है और पाकिस्तान, भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। पीएम नरेंद्र माेदी कश्मीर को लेकर बेहद चिंतित थे। अपने विदेश दाैरे के दाैरान भी वे इस मुद्दे काे लेकर संपर्क में थे। जानें लाेकसभा में कश्मीर पर राजनाथ की कहीं अहम बातेंः-

– कश्मीर में हालात बिगाड़ने में हमारे पड़ोसी देश का हाथ।
– पड़ोसी देश कश्मीर में आतंक फैला रहा है, कश्मीर पर पड़ोसी की बुरी नजर।
– मैं कश्मीरियों की देशभक्ति पर कोई संदेह नहीं करता।
– जम्मू-कश्मीर भारत का मुकुट है।
– भारतीय मुसलमानों की चिंता न करे पाकिस्तान।
– इसमें कोई शक नहीं कि बुरहान वानी कुख्यात आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर था।
– हमारी सेना को खूफिया जानकारी मिली थी जिसके मुताबिक हमने ऑपरेशन किया और बुरहान वानी का मार गिराया।
– पाकिस्तान चाहता है कि घुसपैठ में बढ़ोत्तरी हो लेकिन मुझे गर्व है कि जवानों ने उनकी कोशिश को नाकाम किया है।
– चिंगारी का खेल बुरा होता है, औरों का घर आग लगाने का सपना अपने ही घर में खड़ा होता है।
– सभी सरकारों ने कश्मीर की हालत सुधारने की कोशिश की, इसमें कोई शक नहीं है।
– कश्मीर के हालात सरकार अकेले नहीं सुधार सकती। सबको मिलकर कोशिश करनी होगी।
– कुछ लोग हमारे जवानों की मौत पर जश्न मनाते हैं, इसे हैवानियत की मानसिकता नहीं तो फिर क्या कहा जाए?
– हमें कश्मीर में शहीद होने वाले हर जवान की मौत का गहरा अफसोस है।

Previous articleबसपा नेता बोलीं- दयाशंकर की जुबान काटकर लाओ, 50 लाख ले जाओ
Next articleपांच गेंदबाजों के साथ फिर अटैकिंग क्रिकेट खेलेंगे कप्तान कोहली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here