बजट सेशन के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव देते वक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरी स्पीच के दौरान विपक्ष ने हंगामा किया। कांग्रेस समेत विपक्ष की दूसरी पार्टियों के सांसदलगातार नारेबाजी करते रहे। विपक्ष ने इस दौरान जुमलेबाजी बंद करो जैसे करीब 10 नारे लगाए।
विपक्ष के साथ एनडीए की सहयोगी तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने भी नारे लगाए। टीडीपी सांसदों ने आंध्र प्रदेश के मुद्दे पर ड्रामा बंद करो जैसे नारे लगाए। मोदी करीब डेढ़ घंटे तक अपनी सरकार की नीतियों, काम और विजन के बारे में बताते रहे।
विपक्ष ने कौन-कौन से नारे लगाए
1) जुमलेबाजी बंद करो।
2) झूठा भाषण बंद करो।
3) मैच फिक्सिंग बंद करो।
4) आंध्र प्रदेश के मुद्दे पर ड्रामा बंद करो।
5) धमकाना बंद करो।
6) स्पेशल पैकेज का क्या हुआ?
7) झांसा देना बंद करो?
8) 15 लाख का क्या हुआ?
9) ये ड्रामाबाजी बंद करो।
10) राफेल डील में क्या हुआ





























































