प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक पहुंच चुके हैं. हाउडी मोदी की तर्ज में बैंकॉक में पीएम मोदी के सम्मान में ‘सवास्डी PM मोदी’ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. पीएम मोदी थोड़ी देर में ‘सवास्डी PM मोदी’ कार्यक्रम संबोधित करेंगे.
पीएम मोदी को सुनने के लिए भारतीय समुदाय के लोग बैंकॉक के निमिबुत्र स्टेडियम पहुंच चुके हैं. भारतीय समुदाय में पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह है.पीएम मोदी दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के संगठन (आसियान) में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को बैंकॉक पहुंचे हुए हैं.
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में शनिवार को आसियान का वार्षिक शिखर सम्मेलन शुरू हो गया. आसियान के 10 सदस्य देशों के नेता इस सम्मेलन में हिस्सा लेने पहुंचे हुए हैं. आसियान के सदस्य देशों में म्यांमार, ब्रुनेई, कंबोडिया, फिलीपींस, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं.





























































