दीपावली पर एक दीया प्रदेश के विकास के लिए भी जलाएं – मुख्यमंत्री श्री चौहान

0

भोपाल – ईपत्रकार.कॉम | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए आग्रह किया है कि एक दीया प्रदेश के विकास के लिए भी जलाएं। श्री चौहान आज शाम सपरिवार विदिशा पहुँचे और फार्म हाउस पर पूजा-अर्चना की।

श्री चौहान ने विदिशा में बाढ़ वाले गणेश मंदिर में दर्शन किये और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा प्रदेश की निरंतर उन्नति की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने शेरपुरा स्थित अपने निवास पर परिवार के साथ माँ लक्ष्मी का पूजन किया।

Previous articleप्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ – मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleबेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए लक्ष्य निर्धारित करें – कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here