दीपावली मिलन समारोह में वित्तमंत्री श्री मलैया हुये शामिल

0

दमोह – ईपत्रकार.कॉम |वित्तमंत्री श्री जयंत कुमार मलैया आज भाजपा कार्यालय में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में शामिल हुये। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी तथा शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, उज्जवला योजना तहत गैस कनेक्शन वितरण के बारे में भी बताया और कहा अभी तक जिले में 60 हजार से अधिक गैस कनेक्शन बांटे गये हैं। उन्होंने पूर्व भाजपा अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के कार्यो की सराहना की और पुराने संस्मरणों को याद किया। इस मौके पर सांसद प्रहलाद पटैल, बुंदेलखण्ड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, पूर्व भाजपा अध्यक्ष पंडित विद्यासागर पाण्डे, डॉ. विजय सिंह राजपूत, पंडित बिहारीलाल गौतम, पंडित नरेन्द्र व्यास मंचासीन थे।

सांसद प्रहलाद पटैल ने भी अपने उद्बोधन में वित्तमंत्री के कार्यो की सराहना की उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ता के कार्यो को हमेशा याद किया जायेगा। उन्होंने मगरोन के पास जरारूधाम में 22 अक्टूबर को आयोजित गोवर्धन पूजन कार्यक्रम में सभी को आमंत्रित किया। बुंदेलखण्ड विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये और शासन की योजनाओं पर प्रकाश डाला।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सहित पूर्व जिलाध्यक्षों का फूलमालाओं और शाल श्रीफल से सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रमन खत्री ने किया। कार्यक्रम के अंत में वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं शासकीय अधिवक्ता राजकिशोर श्रीवास्तव के निधन पर दो मिनिट का मौन रखा गया और उनकी आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई।

कार्यक्रम में विधायक हटा उमादेवी खटीक, विधायक पथरिया लखन पटैल, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल, पूर्व विधायक गणेशराम खटीक, पूर्व विधायक सोनाबाई अहिरवाल, को-आपरेटिव्ह बैक अध्यक्ष राजेन्द्र गुरू, नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की पदाधिकारी मौजूद थे।

Previous articleई.व्ही.एम. मशीन का प्रथम रेण्डमाईजेशन आज
Next articleपोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here