मन्दसौर – (ईपत्रकार.कॉम) |जिला आयुष अधिकारी ने बताया कि आयुष विभाग मंदसौर द्वारा नि:शुल्क सर्वरोग निदान शिविर का आयोजन ग्राम मल्हारगढ के ब्लॉक के काचरिया चन्द्रावत में आयोजित किया गया। जिसमें 182 पुरूष और 165 महिला शिविर में आए थे। शिविर में कुल 347 रोगियों ने लाभ लिया। शिविर में पक्षाघात, चर्म रोग व अन्य समस्त रोगों की आयुर्वेद व होम्योपैथ ओषधियॉ नि:शुल्क वितरित कि गई।





























































