पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की जन्मशताब्दी मनाएगी सरकार-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

0

मध्य प्रदेश में चुनावी साल में शिवराज सरकार महापुरुषों के नाम पर बड़े आयोजन करने जा रही है। सरकार ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा और राजमाता विजयाराजे सिंधिया के जन्मशताब्दी वर्ष को प्रेरणा पर्व के तौर पर मनाने का फैसला किया है।

इसके लिए सरकार ने एक राज्य स्तरीय समिति का गठन किया है। समिति साल भर होने वाले इन आयोजन का खाका तैयार करेगी। इस बात का ऐलान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा की जयंती के मौके पर किया है।

माना जा रहा है कि इन आयोजनों के जरिए चुनावी साल में ब्राह्मण वोट बैंक और सिंधिया समर्थकों को अपने पाले में लाने की कोशिश है। बता दें कि पूर्व राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा की जयंती आज है जबकि 12 अक्टूबर से राजमाता विजयाराजे सिंधिया का जन्मशताब्दी वर्ष शुरु हो रहा है।

Previous articleसिविल सेवा में युवाओं सफलता दिलाने के लिए लगाई गई क्लास
Next articleमैं खुद के पैसे से और CM जनता के पैसे से हेलीकॉप्टर से चलते हैं-कमलनाथ