प्रदेश में पढ़ने से कोई नहीं है वंचित- लोक निर्माण मंत्री

0

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ग्राम वनखेड़ी में आयोजित मध्यान्ह भोजन में लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश में अब कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीब परिवारों के प्रतिभावान छात्रों की उच्च शिक्षा के लिए उच्च शिक्षा ऋण दिए जा रहे हैं। बच्चों को गणवेश, साईकिल, पुस्तकें निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं। साथ ही स्कूल तथा आंगनबाड़ी में मध्यान्ह भोजन भी वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं के परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं। गरीब से गरीब बच्चे भी उच्च शिक्षा अर्जित कर अपना कैरियर बना रहे हैं।

लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा लोगों को स्कूल से जोड़ने के लिए मिल-बांचे कार्यक्रम चलाया जा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि सरकार गांव-गांव में सड़कों का जाल बिछा रही है, जिससे न सिर्फ लोगों को आवागमन की सुविधा मिल रही है बल्कि ग्रामवासियों को अपने उत्पाद बेचने के लिए शहरों तक आना-जाना सुगम हो गया है। उन्होंने सरस्वती वंदना समूह गान प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को 5100 रूपए पुरस्कार स्वरूप प्रदान करने की घोषणा की। लोक निर्माण मंत्री श्री सिंह ने स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे ने इस अवसर पर कहा कि मध्यान्ह भोजन योजना सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है। इससे न सिर्फ स्कूलों में उपस्थिति बड़ी है बल्कि बच्चों के शारीरिक विकास के लिए समुचित पोषण आहार मिल रहा है। लोक निर्माण मंत्री श्री रामपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अनीता किरार, रायसेन नगरपालिका अध्यक्ष श्री जमना सेन, कलेक्टर श्रीमती भावना वालिम्बे, एसपी श्री जगत सिंह राजपूत, सीईओ जिला पंचायत श्री अमनवीर सिंह बैंस, डॉ. जयप्रकाश किरार, भाजपा जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती वर्षा लोधी ने बच्चों के साथ मध्यान्ह भोजन किया।

Previous articleआजादी की 70वीं वर्षगांठ पर दतिया में जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने किया ध्वजारोहण
Next articleघर पर बनायें दही की आइसक्रीम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here