प्राइवेट पार्ट की खुजली को दूर करने के लिए आसान घरेलु नुस्खे

0

औरतों को प्राइवेट पार्ट से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है। इस बारे में कई बार तो वह किसी से बात भी नहीं कर पाती और अंदर ही अंदर परेशानी को झेलती रहती है। यह समस्या और भी बढ़ जाती है जब औरतों को घर से बाहर जाना होता है। इससे वह असहज भी महसूस करती है और कई बार तो उसे यही वजह दूसरों के सामने शर्मिंदा भी कर देती है। इसका सही समय पर इलाज न किया जाए तो यह परेशानी और भी बढ़ जाती है लेकिन लड़कियां इसके लिए डॉक्टर के पास जाने में शर्म महसूस करती हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय अपना कर भी इस परेशानी से निजात पाई जा सकती है।

1. एप्पल साइडर विनेगर
इस परेशानी से दिन का सुकुन और रात को चैन तक छिन जाता है। इसका कारण फंगल इंफैक्शन भी हो सकता है।  एप्पल साइडर विनेगर बहुत कारगर उपाय है। इसके लिए 2 चम्मच सिरके को गुनगुने पानी में डाल कर प्राइवेट पार्ट को साफ करें। दिन मेें 2-3 बार इसके इस्तेमाल से राहत पा सकते हैं।

 2. आईसिंग
खुजली की परेशानी बढ़ गई है तो इसके लिए आप आइसिंग भी कर सकती है। इसके लिए सीधे ही बर्फ का इस्तेमाल न करें। कपड़े में बांध कर इसे इस्तेमाल करें।

3.लहसुन
अपने खाने का ध्यान रख कर भी आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं। रोजाना खाली पेट 2 कलीयां लहसुन की खाएं। इससे बॉडी में हर तरह की इंफैक्शन से छुटकारा मिलता है।

4. दही
खाने में रोजाना बिना चीनी वाला दही खाएं। ज्यादा खुजली होने पर प्राइवेट पर दही लगा भी सकते हैं। इससे जल्दी आराम मिलेगा।

5. साफ कपड़े पहनें
इंफैक्शन से बचने के लिए साफ अंडरगार्मेंट पहनें। गंदे कपड़े भी खुजली का कारण बन सकते हैं।

6. नमक वाला पानी
खुजली से राहत पाने के लिए पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाकर नहाने से बॉडी के बैक्टीरिया दूर हो जाते हैं। इससे प्राइवेट पार्ट को धोने से भी आराम मिलता है।

7. तुलसी
तुलसी की पत्तियों को पानी में उबाल कर दिन में 2-3 बार पीने से भी शरीर के खुजली और सेहत से जुडी और भी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

Previous articleअासूस ने फुलव्यू एचडी प्लस डिस्प्ले के साथ लांच किया यह बेहतरीन स्मार्टफोन
Next articleआखिर क्यों शुभ कार्य से पहले काले कपडे नहीं पहनने चाहिए

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here