‘बेगम जान’ में खुद की कहानी बनाने की स्वतंत्रता थी: गौहर

0

‘बेगम जान’ में यौनकर्मी रूबीना की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री गौहर खान ने कहा कि फिल्म में काम करने का अनुभव स्वतंत्रता से भरा था, क्योंकि कलाकारों को अपने किरदार की पिछली कहानी बनाने की स्वतंत्रता थी। गौहर ने यहां आईएएनएस से कहा, सेट पर जाने से पहले हमने एक महीने तक वर्कशॉप की। हमें इसके आधार पर अपने किरदार की पिछली कहानी बनाने की स्वतंत्रता थी। एक-दूसरे से हमारा जुडाव था, कि हम कहां से आए, कोठे तक कैसे पहुंचे, गुलाबो (पल्लवी शारदा) के साथ हमारा क्या संबंध है। यह सब शूटिंग से पूर्व निर्धारित किया गया। जब हम सेट पर थे और हम पहले से लिखे दृश्य कर रहे थे। हमें पता था कि हम कहां से आ रहे हैं। ‘बेगम जान’ 11 यौनकर्मियों की कहानी पर आधारित है, जिन्हें भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद दिक्कतों का सामना करना पडा था।

फिल्म में विद्या बालन कोठे की मालकिन की भूमिका में हैं। इसमें इला अरुण, नसीरुद्दीन शाह, रंजीत कपूर, आशीष विद्यार्थी, विवेक मुशरान और चंकी पांडे जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं। ‘बेगम जान’ शुक्रवार को रिलीज हुई।

Previous articleपंचायतों को मिलेगा छह हजार रूपये वार्षिक सत्कार भत्ता : मुख्यमंत्री श्री चौहान
Next articleअमरीका की चेतावनी को दरकिनार कर उत्तर कोरिया ने फिर किया मिसाइल परीक्षण

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here