मंत्रालय में मनाया गया मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

0

मुख्य सचिव श्री बसंत प्रताप सिंह की उपस्थिति में आज मंत्रालय के समक्ष वल्लभ भाई पटेल पार्क में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रति माह की भांति राष्ट्रगान वन्दे मातरम का गायन हुआ। साथ ही सामूहिक मध्यप्रदेश गान भी हुआ।

स्थापना दिवस के अवसर पर देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति के साथ-साथ पुलिस बैंड द्वारा सुमधुर धुनें प्रस्तुत की गईं। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वन श्री के.के.सिंह, अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विभाग श्री प्रभांशु कमल, अपर मुख्य सचिव संस्कृति तथा वाणिज्य कर श्री मनोज श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव आयुष श्रीमती शिखा दुबे सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव उपस्थित थे। कार्यक्रम में वल्लभ भवन और विंध्याचल तथा सतपुड़ा भवन के शासकीय कार्यालयों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

Previous articleDRDO में निकली है जॉब्स , जल्द करें आवेदन
Next articleदिवाली के दिन भूलकर भी न करे ये एक काम, वरना हो जायेंगे आप कंगाल !