मन, दिमाग को स्वस्थ रखने में सहायक होता है योगा – श्री आर्य

0

भिण्ड  – ईपत्रकार.कॉम |मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के संदेश का प्रसारण रेडियों पर पल-प्रतिपल कार्यक्रम के दौरान सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में किया गया। जिसका अनुश्रवण जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, छात्र-छात्राओं और गणमान्य नागरिको ने किया।

सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के प्रारंभ में सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य ने स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके उपरांत वंदे-मातरम्, मध्यप्रदेश गान हुआ। गोहद के कन्या शाउमावि के परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राज्यमंत्री श्री लालसिंह आर्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका गोहद के अध्यक्ष श्री भीकम सिंह कौशल ने की।

नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री लालसिंह आर्य ने सूर्य नमस्कार कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि हमें युवा दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों का स्मरण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार के दौरान योगा की विभिन्न क्रियाऐं करने से हमारा मन, दिमाग स्वस्थ रहता है। साथ ही शरीर को उर्जा प्राप्त होती है। जिसके कारण मनुष्य बीमारी से ग्रस्त नहीं हो पाता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आत्म सम्मान के साथ स्वयं पर विश्वास रखें। साथ ही तरक्की करते हुए ऊचाईयों को छुऐ। जिसके लिए बुद्वि और विवेक का इस्तेमाल किया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार की विभिन्न क्रियाओं को अपनाया जाकर छात्र अपने परिवार, समाज का नाम रोशन करने में सहायक हो सकते है।

राज्यमंत्री श्री आर्य ने कहा कि युवा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम सूर्य नमस्कार को केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया स्वीकार कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मेद्यावी योजना छात्रों के लिए प्रारंभ की है। जिसमें 75 प्रतिशत अंक लाने वालो को आईआईटी, इंजीनियरिंग जैसी सुविधाओं में प्रवेश दिलाया जा रहा है। साथ ही म.प्र.सरकार उनकी फीस भरवा रही है। उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार की विभिन्न क्रियाओं को अपनाया जाकर छात्र अपने समाज, जिला, संभाग और प्रदेश का नाम रोशन करने में अपना योगदान दे सकते है।

सामान्य प्रशासन राज्यमंत्री श्री आर्य ने आयोजित सामूहिक सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम में प्राणायाम एवं योग की विभिन्न क्रियाओं में हिस्सा लिया। साथ ही भस्त्रिका और भांभरी प्राणायाम भी छात्रो के साथ किया। कार्यक्रम में श्री ब्रजमोहन शर्मा ने प्राणायाम एवं योग की क्रियाओं की जानकारी दी।

सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारी श्री दशरथ सिंह गुर्जर, श्री अशोक सिंह गुर्जर, श्री रामबाबू उपाध्याय, एसडीएम डॉ यूनुस खान, बीईओ श्री अनंतराम गर्ग, प्राचार्य श्री एसएन तिवारी, बीआरसी श्री देवेन्द्र सिंह गुर्जर, विभागीय अधिकारी, शिक्षक, पत्रकार और छात्र-छात्राऐं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री धर्मेन्द्र भारद्वाज ने किया। अंत में आभार प्राचार्य श्री एसएन तिवारी ने सभी के प्रति प्रदर्शित किया।

Previous articleयुवा दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी विवेकानंद की जयंती
Next articleहम सभी को अपनी दिनचर्या में योग को अवश्य शामिल करना चाहिए – स्कूल प्राचार्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here