महापौर के निवास जाकर स्व. कलावती पाण्डेय को दी श्रद्धांजलि

0

सतना – ईपत्रकार.कॉम |मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को अपने अल्पप्रवास के दौरान सतना नगर निगम की महापौर श्रीमती ममता पाण्डेय के निवास भी पहुंचे। यहां उन्होने महापौर की सासू मां स्व. कलावती पाण्डेय के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर अपनी शोक श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने महापौर के प्रपौत्र चैतन्य पाण्डेय की कुशल क्षेम पूंछी तथा उसे गोद मे लेकर दुलार भी किया। इस मौके पर सूक्ष्म लघु उद्यम राज्यमंत्री संजय पाठक, सांसद गणेश सिंह, विधायक शंकरलाल तिवारी, महापौर ममता पाण्डेय, पूर्व सदस्य पिछडा वर्ग आयोग लक्ष्मी यादव, पार्षद श्रीमती शांति तिवारी, सुशील सिंह मुन्ना, सांसद प्रतिनिधि नीता सोनी, बाला यादव, कलेक्टर मुकेश कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर, आयुक्त नगर निगम प्रतिभा पाल सहित महापौर के परिजन भी उपस्थित रहे।

Previous articleएकात्म यात्रा को सिवनीमालवा में भावभिनी आत्मीय विदाई दी गई
Next articleसीमांकन टीएसएम से आवेदक की मौजूदगी में ही कराएं, पटवारी बस्तों का हो नियमित निरीक्षण – कमिश्नर श्री अवस्थी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here