मिस्र में बम धमाका, वियतनाम के 2 पर्यटकों की मौत

0

मिस्र में गीजा पिरामिड के नजदीक मरिओतेया क्षेत्र में शुक्रवार को विदेशी पर्यटकों को ले जा रही बस पर देशी बम से हमला किया गया जिसमें वियतनाम के दो पर्यटकों की मौत हो गई। मिस्र के गृह मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि राजधानी काहिरा के बाहरी क्षेत्र में गीजा पिरामिड के नजदीक मरिओतेया क्षेत्र में वियतनाम के 14 पर्यटकों को ले जा रही बस देशी बम से हमला किया गया। हमले में वियतनाम के दो पर्यटकों की मौत हो गई जबकि मिस्र का बस चालक, टूर गाइड और वियतनाम के 10 अन्य पर्यटक घायल हो गए।

Previous articleकमलनाथ ने किया मंत्रियों में विभागों का बंटवारा
Next articleअगर आप शनिवार को करेंगे ये काम तो पूरी होंगी सभी मनोकामना