मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने नागरिकों को दी नए साल की शुभकामनाएं

0

मन्दसौर  – ईपत्रकार.कॉम |मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने प्रदेश के सभी नागरिकों को नए साल की बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सभी के स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए जीवन में उत्साह, उमंग और समृद्धि की मंगलकामनाएँ की हैं। श्री कमल नाथ ने कहा कि हम ऐसे समाज में रहते हैं, जो विविधता में एकता का प्रतीक है। यही हमारी धरोहर और शक्ति है। नए साल में हम सब प्रदेश की शांति, खुशहाली, और विकास के लिए नया संकल्प लें। प्रदेश को तरक्की की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए कदम बढ़ाएं।

बच्चों को दी शुभकामनाएँ
श्री नाथ ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं की तैयारी कर रहे बच्चों को भी शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे अपनी तैयारियां तेज कर दें। वे प्रदेश की नींव हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि छोटी छोटी बातों में उलझ कर समय नष्ट करने का नहीं, बल्कि आगे देखने और सुनहरा भविष्य निर्माण करने का समय है।

Previous articleकमिश्नर एवं कलेक्टर ने किया विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न मॉडलों का अवलोकन
Next article2 जनवरी 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन