शहडोल – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्री ललित दाहिमा ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभागीय अधिकारियों से कहा है कि वे अपने उत्तरदायित्वों एवं कर्तव्यों का सजकता एवं तात्परता से निर्धारित समय-सीमा पर निर्भिकता से पालन करते हुए शासकीय कार्यों को निष्पादन कराने में अपने दक्षता को बढ़ाएं। उन्होने कहा कि ऐसे विभाग जिनमें मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की अधिका शिकायते प्राप्त होती है उनका शीघ्र निराकरण कराना सुनिश्चित कराएं, जिससे शिकायतों की संख्या में वृद्वि न होने पाए। बैठक में ऊर्जा पंचायत आदि समस्त विभागों के सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों प्रकरणों की समीक्षा गई तथा शिकायतों के विषयों की भी विस्तार से जानकारी ली गई। बैठक में जनाधिकार के प्रकरण, नामांतरण बाटवारां, कृषि, खाद्य, सहकारिता सहित अन्य विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर मुख्यकार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जायसवाल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोहागपुर, श्री मिलिंद नागदेवे, ब्यौहारी श्रीमती पूजा मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री धर्मेन्द्र मिश्रा, श्री के.के. पाण्डेय सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थें।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने कहा कि विभागीय अमला अपने कार्यों की संवेदनशीलता विकसित करें तथा स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाए जाने की व्यवस्थाओं को भी सुधारे। उन्होने कहा कि जिले में संचालित सोनोग्राफी सेन्टरो की सम्पूर्ण जानकारी एइजाई कर उपलब्ध कराएं तथा मलेरिया उन्मूलन के क्षेत्र में किये गए कार्यों एवं मच्छरदानी वितरण सहित अन्य कार्यों की भी जानकारी दें। बैठक में उप संचालक कृषि को निर्देशित किया गया कि फसल बीमा की प्रकरणों की सम्पूर्ण जानकारी प्रकरणवार निराकृत कराएं इस हेतु लीड वर्ग प्रबंधक को निर्देश दिए कि बैंकों द्वारा किसानों के प्रकरणों में सहयोगपूर्वक कार्य करने के लिए निर्देशित किया जाएं। बैठक में खाद्य पदार्थों में मिलावाट के प्रकरणों की जानकारी असंतोषजनक पाए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। कलेक्टर बैठक में लोकायुक्त के प्रकरणों की समीक्षा के साथ आदिम जाति कल्याण, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक न्याय, सर्व शिक्षा तथा कृषि शहरी विकास अभिकरण आदि विभागों की समीक्षा की गई तथा जयस्तंभ चौक में कई माह से सड़क निर्माण कार्य की मंथरगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश नगरपालिका अधिकारी को दिए।






























































