मध्य प्रदेश में बच्चों को यूनिफॉर्म नहीं मिल रही थी. इसको लेकर अब बच्चों के खाते में सरकार राशि देने की तैयारी कर रही है. स्कूलों में छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म की जगह सरकार अब राशि देगी. इसकी नई व्यवस्था के तहत 60 लाख से अधिक बच्चों को 600-600 रुपये देने की तैयारी कर रही है. शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट में रखा जाएगा. वहां से मंजूरी के बाद मध्य प्रदेश में नई व्यवस्था लागू होगी.




































































