रजनीकांत की फिल्म 2.0 में माइकल जैक्सन वाला डांस करेंगी एमी जैक्सन

0

शंकर की फिल्म 2.0 की शूटिंग एमी जैक्सन ने पूरी की हैं लेकिन इन दिनों वह रजनीकांत-अक्षय कुमार स्टारर इस फिल्म का एक डांस नंबर शूट होने का इंतजार कर रहीं हैं। ये गाना एमी और सुपरस्टार रजनीकांत पर फिल्माया जाने वाला है, जिसकी इन दिनों चेन्नई में रिहर्सल की जा रही है।

एमी ने इस बारे में बताया है “मैं पहली बार रोबो पॉप नंबर करने की कोशिश कर रही हूं। रजनी सर ने 2010 में आयी फिल्म रोबोट में इस तरह का डांस नंबर किया था लेकिन मेरे लिए यह काफी नया हैं।“ इस गाने को बॉस्को सीज़र कोरियोग्राफ करेंगे। अगले दस दिनों तक इस गाने की शूटिंग होगी। इस गाने का एक हिस्सा आउटडोर में शूट होने वाला है लेकिन साथ ही, इस गाने के मुख्य अंश की शूटिंग करने के लिए एक भव्य सेट खडा किया गया हैं। सूत्रों के अनुसार इस तेज़ ट्रैक में माइकल जैक्सन के डबस्टेप और रोबोट डान्स का संदर्भ लिया गया हैं, जिसके लिए एमी और रजनीकांत दोनों के अच्छे फिटनेस की जरूरत हैं। फिल्म 2. 0 अगले साल 25 जनवरी को रिलीज़ होगी।

ये फिल्म साल 2010 में आई फिल्म रोबोट का सीक्वल है जिसमें रजनीकांत के साथ ऐश्वर्या राय बच्चन थीं जबकि सीक्वल में रजनीकांत से टकराने के लिए अक्षय कुमार 12 अलग अलग अवतारों में नज़र आने वाले हैं। फिल्म 2.0 को चीन में 15000 से 20000 स्क्रीन्स पर रिलीज़ किया जाएगा।

Previous articleSBI ने अपने खाता धारकों को दी बड़ी राहत, पढ़ें फायदे की खबर
Next articleइंडिया और ऑस्ट्रेलिया के निर्णायक टी-20 मैच पर बारिश का खतरा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here