रेलवे स्टेशन पर कोरोना वायरस रोकथाम एवं बचाव हेतु यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया

0

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला उज्जैन डॉ.अनुसुईया गवली सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 मार्च को रेलवे स्टेशन उज्जैन पर कलेक्टर के निर्देशानुसार स्वास्थ्य दल की ड्यूटी लगा दी गई है। एक टीम प्लेटफार्म नम्बर एक पर व दूसरी टीम प्लेटफार्म नम्बर सात पर यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जनजागरूक करेगी। दोनों मेडिकल टीम चौबीस घंटे कार्य करेगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा स्वयं रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से कोरोन वायरस से संबंधित जनजागृति गई, स्वयं यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं पेम्प्लेट्स बाटे गये। साथ ही यात्रियों को हैण्डवाश के माध्यम से हाथ साफ करने की विधि भी बताई गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा रेलवे के विभागीय एनाउंसमेंट के माध्यम से माईकिंग द्वारा यात्रियों को कोरोना वायरस से संबंधित जानकारी उपचार एवं रोकथाम की जानकारी प्रदान की गई। रेलवे स्टेशन पर ड्यूटीरत स्टाफ को समस्त आवश्यक औषधियां एवं प्रचार-प्रसार सामग्री प्रदान की गई है ताकि यात्रियों को कोरोना वायरस के संबंध मे जानकारी प्रदान की जा सकें एवं भ्रांतियों से अवगत करवाया जा सके।

कोरोना वायरस के लक्षण- खांसी, गले मे खरास, बुखार, सिरदर्द होना, सांस लेने मे तकलीफ, सीने मे जकड़न के साथ फेफड़ो मे संक्रमण होता है। ऐसे लक्षण पाये जाने पर चिकित्सकीय सलाह लेकर उपचार ले।

कोरोना वायरस कैसे फेलता है- संक्रमित व्यक्त्ति के खुली जगह में छीकने व खांसने से, संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने, गले लगने आदि से, संक्रमित जगह से संपर्क में आने के बाद बिना हाथ धोए, अपनी आंख, मुंह एवं नाक को छूने से।

कोरोना वायरस से बचाव एवं सावधानी- सर्दी जुकाम से पीड़ित मरीज भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों मे न जायें, दिन मे कई बार हाथो को अच्छी तरह साबुन से धोयें, खांसते व छिकते समय मास्क एवं रूमाल का उपयोग करें, सी फुड एवं कच्चा मास खाने से बचे, संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्म में आने से बचे, हाथ न मिलायें, गले न लगे, अनावश्यक यात्रा न करे, यदि आपको खांसी और बुखार हो तो किसी के संपर्क में न आयें।

Previous articleअपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी लोगों की समस्याएं
Next article‘गेम ऑफ थ्रोन’ के अभिनेता हिवजू में कोरोना संक्रमण की पुष्टि