शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये नागरिकों की कलेक्टर ने सुनी समस्याएं

0

बुरहानपुर  – ईपत्रकार.कॉम |राज्य शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार को समस्त शासकीय कार्यालयों में जनसुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में कलेक्ट्रेट कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री उमेश कुमार को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आये आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याऐं बताई। कलेक्टर ने व्यक्तिगत रूप से आवेदकों की समस्याओं को सुनकर संबंधित विभाग के अधिकारी को आवेदन प्रेषित कर शीघ्रता से निराकरण करने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर (विकास) श्री शीलेन्द्र सिंह, अपर कलेक्टर श्री रोमानुस टोप्पो, डिप्टी कलेक्टर सुश्री विशा माधवानी सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Previous articleमुख्यमंत्री फसल ऋण माफी योजना का का प्रभावी क्रियान्वयन करे श्री चौधरी
Next articleइतिहासकार डॉ. शिवनारायण यादव ने कहा स्कूल के पाठ्यक्रम में सम्मिलित हो भीमा नायक का इतिहास