समय-सीमा बैठक संपन्न

0

सिवनी – ईपत्रकार.कॉम |कलेक्टर श्री गोपाल चन्द्र डाड की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय सीमा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री स्वरोचिष सोमवंशी, अपर कलेक्टर श्री व्ही. पी. द्विवेदी के साथ-साथ सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व व सभी जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री डाड ने विभागवार समय सीमा प्रकरण सी.एम. हेल्पलाइन प्रकरण, जनसुनवाई तथा पी. जी. प्रकरणों में लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर आवश्यक निर्देश अधिकारियों को दिये।

बैठक में कलेक्टर श्री डाड ने सभी अधिकारियों को जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत प्रत्येक जनपद पंचायत के प्रत्येक कलस्टर में स्वच्छता संध्या चौपाल कार्यक्रम का आयोजन 1 नवंबर से 30 नवंबर के मध्य किया जाता है। जिसका उद्देश्य सम्पूर्ण जिले को 31 दिसंबर 2017 तक खुले में शौच मुक्त करना है। उन्होंने कहा कि यह एक वृहद परियोजना है जिसकी सफलता सभी विभागों के समन्वय से ही संभव है। इसलिये प्रत्येक कलस्टर में स्वच्छता संध्या चौपाल के लिये सभी विभाग के जिला अधिकारी को कलस्टर प्रभारी नियुक्त किया गया है। प्रत्येक जिला अधिकारी अपने कलस्टर में जाकर संध्या चौपाल में ग्रामीणों से मिले उन्हें शौचालय के निर्माण के लिए प्रोत्साहित करें।

स्वच्छता संध्या चौपाल एवं स्वच्छ भारत मिशन योजना की विस्तृत जानकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री स्वरोचिष सोमवंशी ने सभी उपस्थित अधिकारियों को दी। साथ ही उन्होंने अपील की कि सभी अधिकारी इस कार्य में सहभागी बने।

Previous articleमध्यप्रदेश स्थापना दिवस का आयोजन सम्मानपूर्वक किया जायेगा
Next articleआवेदन पत्रों के निराकरण में लापरवाही सहन नहीं की जायेगी :- कलेक्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here