सुष्मिता सेन की यह फोटो हो रहीं है इन्टरनेट पर वायरल

0

90 के दशक में कई फिल्मों में काम चुकी सुष्मिता सेन 41 साल की उम्र में भी बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। उनकी लेटेस्ट तस्वीरें देखने के बाद उनकी उम्र का अंदाजा लगा पाना नामुमकिन है। सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह ब्लैक कलर के वन पीस में बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। ब्लैक कलर के इस वन पीस में उन्होंने कई अलग-अलग एंगल से तस्वीरें क्लिक करवाई हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुष्मिता ने एक खास मैसेज भी लिखा है। सुष्मिता ने लिखा आॅलवेज लव एंड रिप्केट यॉर बॉडी। हर तस्वीर में उनका अलग अंदाज नजर आ रहा है।

सुष्मिता अक्सर इंस्टग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। फिलहाल इंस्टाग्राम पर उनके 8,84,000 फॉलोअर्स हैं। बता दें कि सुष्मिता ने फिल्म दस्तक के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा दर्शक उन्हें मैं हूं न, मैंने प्यार क्यों किया और सिर्फ तुम जैसी फिल्मों में देख चुके हैं। सुष्मिता को आखिरी बार 2010 में बॉलीवुड फिल्म में देखा गया था। पिछले काफी समय से सुष्मिता से उनके कमबैक को लेकर सवाल किया जा रहा है।

क्रेडिट: instagram.com

हालांकि कुछ दिनों पहले उन्होंने एक कमर्शियल के लिए शूट भी किया था। यह एक मिनरल वॉटर का एड था, जिसमें वह शुद्ध पानी का महत्व बताती दिखाई दीं। इस एड का वीडियो सुष्मिता ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था। गौरतलब है सुष्मिता सेन ने 21 मई 1994 को मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। वह पहली भारतीय महिला थीं जिन्होंने मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया।

क्रेडिट: instagram.com

सुष्मिता सेन सिर्फ 25 साल की थीं, जब उन्होंने शादी नहीं करने का और बच्चा गोद लेने का फैसला किया। इस पहली बच्ची का नाम रेने था। हालांकि उनके इस फैसले पर दुनिया ने सवाल उठाए लेकिन सुष्मिता अपने फैसले पर अडिग रहीं। कुछ समय बाद उन्होंने एक और बच्ची को गोद लिया जिसका नाम एलिजा था। आज वह दो बच्चियों की मां हैं। वह दोनों ही बेटियों की जिम्मेदारी अच्छे से निभा रही हैं।

Previous articleसपने में ऐसी औरत दिखी तो बदल जाएगी आपकी किस्मत
Next articleक्या आप जानते है बासी रोटी खाने के फायदों के बारे में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here