भाई और बहन के लिए रक्षा बंधन का त्यौहार आने वाला है और हिंदूओं का काफी प्रसिद्ध और मान्य त्यौहार है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई में राखी बांधकर उसकी सुख शांति और लंबी जिंदगी की कामना करती है। वहीं भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है। रक्षबंधन जैसा त्योहार इस रिश्ते में एक बार फिर रंग भरने का मौका देता है। आपको मौका देता है कि बहन की रक्षा और स्नेह के अपने इरादे को आप पूरा कर सकें।
यहां तक तो सब ठीक है लेकिन आपको बता दें कि कई बार राखी स्किन एलर्जी का कारण भी बन जाती है। लोग पैसे बचाने के चक्कर में सस्ती राखी ले आते हैं। जिसके चलते बंधने के बाद वह कई तरह की एलर्जी और समस्या को न्यौता देती है। आज हम आपको इससे बचने के कुछ आसान नुस्खे बता रहे हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो—
नारियल का तेल का करे इस्तेमाल
नारियल का तेल एंटी-बैक्टीरियल होने के कारण एलर्जी वाली खराब त्वचा को साफ करके निकाल देता है। इसलिए एलर्जी होने पर नारियल के तेल को हल्का गर्म करके रात में सोने से पहले अपनी त्वचा पर लगाएं। और रातभर ऐसा ही रहने दें।
खूब पानी पीएं
स्किन एलर्जी से बचने को सबसे अच्छा घरेलू उपाय है, खूब सारे पानी का सेवन। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर की गंदगी यूरीन के साथ बाहर निकल जाती है। अभी रक्षा बंधन आने के कुछ दिन बचे हैं। आप यदि अभी से भरपूर मात्रा में पानी पीएंगे तो आपको किसी तरह की समस्या नहीं होगी।
आॅलिव आॅयल
ऑलिव ऑयल में पोरीफनोल्स एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो फ्री रेडिकल्स से कोशिकाओं को समाप्त होने से बचाता है। स्किन एलर्जी पर ऑलिव ऑयल लगाने से तुरंत आराम मिलता है। खासतौर पर एलर्जी से होने वाली जलन और खुजली शांत करने में ऑलिव ऑयल कारगर है।































































