हनीप्रीत को नहीं मिली कोई राहत, 6 नवंबर को होगी अब अगली सुनवाई

0

गुरमीत राम रहीम की करीबी हनीप्रीत इंसा को पंचकूला कोर्ट से राहत नहीं मिली है. कोर्ट ने हनीप्रीत की न्यायित हिरासत 6 नवंबर तक बढ़ी दी है. हनीप्रीत की दोस्त सुखदीप कौर की हिरासत भी 14 दिन बढ़ा दी गई है.

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 25 अगस्त को दुष्कर्म के मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद हुई पंचकूला में हिंसा हुई थी. इसी के आरोप में गिरफ्तार हनीप्रीत इंसा को सोमवार को पंचकूली की अदालत में पेश किया गया. जिसके बाद अदालत ने उसकी न्यायिक हिरासत बढ़ाने का फैसला दिया.

कोर्ट में बचाव पक्ष के वकील एस के गर्ग ने बताया कि खुद को डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की गोद ली हुई बेटी बताने वाली हनीप्रीत इंसा और सुखदीप कौर को अंबाला सेंट्रल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रोहित वत्स की अदालत में पेश किया गया. उन्होंने कहा, हनीप्रीत इंसा और सुखदीप कौर को 6 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रियंका तनेजा उर्फ हनीप्रीत इंसा और सुखदीप कौर को तीन अक्तूबर को पंजाब में जीरकपुर-पटियाला रोड से गिरफ्तार किया गया था. बता दें कि 25 अगस्त को हुई हिंसा में 41 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य घायल हो गए थे.

Previous articleअब रेलवे अपने सभी प्रोजेक्ट्स की कराएगी ड्रोन से एरिअल मैपिंग
Next articleसीएम योगी के दौरे से पहले ताजमहल में शिव चालीसा का पाठ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here