हर गरीब की बेटी को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह सम्मेलन में मिलेंगे 51 हजार – विधायक श्री कंषाना

0

मुरैना– (ईपत्रकार.कॉम) |नगर निगम मुरैना के तत्वावधान में गुरूवार को टाउन हॉल मुरैना में मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में 21 जोडों का विवाह विधि-विधान से सम्पन्न हुए है। विवाह सम्मेलन के अतिथि महापौर श्री अशोक अर्गल ने कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कन्या विवाह योजना की राशि 25 हजार रूपये से बढाकर 51 हजार रूपये कर दी है। वास्तव में इतनी राशि की गरीबो को इस आवश्यकता भी थी। इन परिवारों को यह राशि उनके नव दम्पत्त जीवन में काम आयेगी।

इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री रघुराज सिंह कंषाना, दिमनी विधायक श्री गिर्राज डण्डोतिया, पार्षद श्रीमती नीलेश तोमर, खलग सिंह राजपूत, गब्बर सिंह सहित आयुक्त नगर निगम श्री डीएस परिहार, श्री अशोक बसंल, श्री जगदीश टेगौर सहित 21 जोडो के परिवार बंधु उपस्थित थे।

क्षेत्रीय विधायक श्री रघुराज कंषाना ने कहा कि प्रदेश सरकार की सर्वोपरी पहली योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह की राशि 25 हजार से बढाकार 51 हजार रूपये की है। यह गरीब परिवारों के लिए महत्वपूर्ण होगी। उन्होनें कहा कि 51 हजार रूपये में से 48 हजार रूपये वर वधू के खाते में ऑनलाईन के माध्यम से पहुंचेगे। इनमें से 3 हजार रूपये शादी समारोह में संस्था के खाते में पहुंचाये जायेंगे।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये दिमनी विधायक श्री गिर्राज डण्डोतिया ने कहा कि निगम के अन्तर्गत 21 जोडो का सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न हो रहा है। इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में सर्व समाज के लोग एक छत के नीचे विवाह सम्पन्न करा रहे है। जिसमें हिन्दु रीति रिवाज के साथ साथ मुस्लिम परिवार भी अपने निकाह की रस्म एक छत के नीचे करा रहे है। यह सम्प्रदाय सौहार्द की एक मिशाल है। अन्त में आभार नगर निगम श्री उमेश बंसल ने व्यक्त किया।

Previous articleस्वसहायता समूह पकड़ रहे हैं तरक्की की रफ्तार-श्रीमती मीणा
Next articleसरकार कुटीर और ग्रामोद्योग को बड़ावा देगी – मंत्री श्री हर्ष यादव