हाथीपावा पर पर्यटन पर्व का आयोजन किया गया

0

झाबुआ- (ईपत्रकार.कॉम) |शासन के निर्देशानुसार 25 अक्टूबर तक जिले में पर्यटन पर्व का आयोजन किया जाएगा। जिले में आज 14 अक्टूबर को हाथीपावा पहाड़ी पर पर्यटन पर्व आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री आशीष सक्सेना, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे, डीएफओ श्री राजेश खरे, टूरिस्ट मोटल मेनेजर श्री अग्रवाल, महाप्रबंधक उद्योग श्री वीरेन्द्र सिंह इश्किया, डीपीसी श्री प्रजापति सहित शासकीय अधिकारी कर्मचारी, स्कूली विद्यार्थी शिक्षक एवं आमजनों द्वारा सहभागिता की गई। हाथीपावा पहाड़ी पर पर्यटन स्थल को और अधिक विकसित करने के लिए विद्यार्थियो एवं आमजन से सुझाव भी आमंत्रित किये गये। सुझावो पर अमल कर हाथीपावा पहाड़ी को पर्यटन के लिए और अधिक विकसित किया जाएगा।

हाथीपावा पहाड़ी पर पर्यटन पर्व के अवसर पर बच्चों, शासकीय अधिकारी कर्मचारी ने आनंद की अनुभूति की। कुछ स्कूली बच्चे अपने साथ घर से नाश्ता लेकर आये और अपने दोस्तो के साथ शेयर करके सुबह का नाश्ता किया। पहाड़ी पर खुब मौज मस्ती की। व्यापारी संघ की ओर से भी इस आयोजन मे अपना सहयोग प्रदान किया गया। व्यापारी संघ की ओर से अध्यक्ष श्री नीरज राठौर एवं उनके सहयोगियो द्वारा बच्चो के लिए चाय नाश्ते की व्यवस्था की गई एवं स्वयं के द्वारा सर्व भी किया गया। पर्यटन पर्व मनाने के लिए हाथीपावा पहाड़ी पर बच्चो को लाने ले जाने के लिए वाहन व्यवस्था भी की गई।

इन तिथियों को भी पर्यटन पर्व का आयोजन किया जाएगा
जिले में गाय गोहरी जनपद पंचायत झाबुआ में 20 अक्टूबर को, देवझिरी पण्डा जनपद पंचायत झाबुआ मे 23 अक्टूबर कों, बन जनपद पंचायत राणापुर में एवं कोकिन्दा पार्क जनपद पंचायत थांदला में 23 अक्टूबर 2017 को, चेनपुरा जनपद पंचायत थांदला में 24 अक्टूबर को, शम्भुमाता मंदिर जनपद पंचायत मेघनगर में एवं भाबरा पाडा जनपद पंचायत पेटलावद में 25 अक्टूबर को, श्रृंगेश्वर धाम एवं तारखेडी जनपद पंचायत पेटलावद में 26 अक्टूबर को तथा पीपलखुंटा जनपद पंचायत मेघनगर में 27 अक्टूबर को पर्यटन पर्व आयोजित किया जाएगा।

Previous articleप्रभारी मंत्री श्री आर्य की अध्यक्षता में कृषि विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Next articleलक्ष्य अनुरूप कार्य नहीं करने वाले कर्मचारियों की होगी समीक्षा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here