घर-दुकान में करें ये काम, दुर्भाग्य सौभाग्य में होगा परिवर्तित

0

घर अौर दुकान में नव वर्ष के अवसर पर वास्तु के कुछ उपाय करके दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदला जा सकता है। जिससे घर अौर दुकान पर साकारात्मक ऊर्जा के साथ पूरा साल बरकत बनी रहेगी। जानिए, वास्तु के कुछ सरल उपाय जिनसे लाभ प्राप्त होगा।

* घर अौर दुकान के मुख्यद्वार पर ऊँ, स्वस्तिक या श्री का चिन्ह बनाएं। इससे घर व दुकान में साकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा।

* घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लाफिंग बुद्धा की प्रतिमा या चित्र लगाने से कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं।

* वास्तु के अनुसार नए साल पर घर अौर दुकान में रंग करवाएं। नीला, सफेद, पीला व हरा रंग करवाना शुभ होता है।

* नए साल पर घर अौर दुकान पर मनी प्लांट, बैम्बू या तुलसी का पौधा लगाएं। इससे दुर्भाग्य का नाश होता है।

* नववर्ष पर घर या दुकान पर पड़ा कचरा निकाल दें। उत्तर दिशा धन अौर भाग्य के लिए अहम होती है इसलिए इस स्थान पर बेकार की चीजें न रखें।

* घर या दुकान की उत्तर-पूर्व दिशा में एक्वेरियम रखना शुभ होता है। इसमें सुनहरी अौर एक काले रंग की मछली भी होनी चाहिए।

* घर अौर दुकान में मंदिर बनाते समय इस बात की विशेष ध्यान रखें कि रसोईघर व सौचालय के पास मंदिर न हो। वास्तु के अनुसार मंदिर पश्चिम दिशा में होना चाहिए।

* घर अौर दुकान में सूर्यास्त के बाद साफ-सफाई न करें। इससे लक्ष्मी नाराज होकर चली जाती है। जिससे आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

Previous articleआमिर खान बॉलिवुड के नए राजकपूर : ऋषि कपूर
Next articleऐपल की मदद करेगी उसकी सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्वी कंपनी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here