चीन को हराकर 20 साल बाद फाइनल में पहुंची भारतीय महिला हॉकी टीम

0

भारतीय महिला हाॅकी टीम ने चीन को 1-0 से हराकर 20 साल बाद एशियाई खेलों के फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों के बीच कड़ा मैच देखने को मिला। पहले हाॅफ तक कोई गोल नहीं हुआ, लेकिन दूसरे हाॅफ में गुरजीत काैर ने गोल दागकर भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके बाद चीन कड़ी मशक्कत करता रहा पर गोल नहीं कर सका।

इससे पहले कप्तान रानी रामपाल की शानदार हैट्रिक से भारतीय महिला हॉकी टीम ने थाईलैंड को आज 5-0 से पीटकर अपने पूल बी में लगातार चौथी जीत दर्ज की थी। भारतीय टीम सेमीफाइनल में अपना स्थान पहले ही सुनिश्चित कर चुकी थी और इस जीत के बाद उसने 12 अंकों के साथ पूल बी में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया था।

रानी रामपाल की अगुवाई में महिला टीम ने अब तक 5 मैचों में 39 गोल दागे हैं और उसके खिलाफ सिर्फ एक गोल हुआ है। इंडोनेशिया को 8-0, कजाखिस्तान को 21-0, गत चैंपियन कोरिया को 4-1 से हराने के बाद भारतीय टीम ने इंडोनेशिया को 5-0 से धो दिया।

Previous articleटेस्ला ने iPhones और एंड्रॉयड स्मार्टफोन के लिए एक नया वायरलेस चार्जर किया लांच
Next articleयहां निकली है 8वीं पास के लिए जॉब्स, जल्द करें आवेदन