युवा पीढ़ी गाँधी जी के विचारों को अपनाए : मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ

0

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने युवा पीढ़ी का आव्हान किया है कि वे गाँधी जी के विचारों और सोच को अपनाए। श्री कमल नाथ आज राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की पुण्य-तिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दे रहे थे।

श्री कमल नाथ ने पुरानी विधानसभा मिंटो हॉल स्थित महात्मा गाँधी के प्रतिमा स्थल पर उनका पुण्य स्मरण किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी गाँधी जी को जाने, यह देश और दुनिया के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है।

इस मौके पर जनसम्पर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री श्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री श्री चंद्रप्रभाष शेखर और श्री राजीव सिंह, पूर्व महापौर श्री सुनील सूद, श्री जे.पी. धनौपिया, श्री रवि सक्सेना, श्रीमती अर्चना जायसवाल एवं श्रीमती आभा सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Previous article31 जनवरी 2019 शुक्रवार, पंचांग एवं शुभ – अशुभ मुहूर्त
Next articleCAA पर शाहीन बाग प्रदर्शनकारियों से बात करने को तैयार सरकार, शंकाएं करेंगे दूर- रविशंकर प्रसाद