6 सितम्बर 2017 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन

0

Aries (मेष): चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

वर्तमान समय शांति पूर्वक बिताना होगा। गुस्से को काबू में रखें। अनैतिक कार्यों से दूर रहें। नए सम्बन्ध बनाने से पहले सोचें। धन खर्च ज्यादा होने से आर्थिक परेशानी का अनुभव करेंगे। आपका काम समय से पूरा नहीं होगा। खाने-पीने में ध्यान रखें। शारीरिक, मानसिक अस्वस्थता रहेगी। योग ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर तनाव का अनुभव करेंगे।

Taurus (वृष): ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार में नई संभावनाएं तलाशी जा सकती हैं। इस बीच आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। आज आपको अपनी जिंदगी सुधारने के लिए अपनी कलात्मकता को उभारना चाहिए। आज आमदनी कम खर्चा ज्यादा है। यहां तक कि आमदनी आपकी कमाई से भी ज्यादा हो सकती है।आपके साथी व उच्चाधिकारी आपके काम की एक मत से प्रशंसा करेंगे। आज आपको आर्थिक मामलों में कोई गहरा झटका लग सकता है।

Gemini (मिथुन): का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

आज का दिन आर्थिक दृष्टिकोण से मध्यम फलदायी है। उत्साह एवं आपके चौकसी के गुण किसी भी कार्य को बेहतर रूप से संपन्न करवाने में सहायक होंगे। आज आपको अपने उग्र स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा वरना दूसरे लोग आपसे दूरियां बना लेंगे।आज का दिन आपके लिए नौकरी-धंधे के क्षेत्र में स्पर्धा युक्त रहेगा और उससे बाहर आने की कोशिश करते रहेंगे। इसके बावजूद नए काम शुरु करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी आप कर सकेंगे। छोटा या नजदीक का प्रयास होगा, लेखन कार्य के लिए अच्छा दिन है। आज बौद्धिक तथा तार्किक विचार विनिमय को अवकाश मिलेगा।

Cancer (कर्क): ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आज कोई भी फैसला हड़बड़ाहट में न लें। आप आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको भाई-बहनों के द्वारा मदद मिलेगी। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आपका विनम्र स्वभाव दूसरों को आकर्षित करेगा। कुछ पुराने मित्रों से संपर्क कर सकते हैं। मीठे खानपान के प्रति रुझान बढ़ सकता है। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है।

Leo (सिंह): मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज किसी भी बात पर दृढ़ मन से निर्णय नहीं ले सकने के कारण आप मिले हुए मौके का फायदा नहीं उठा सकेंगे। विचारों में आपका मन अटका हुआ रहेगा। मित्र वर्ग और विशेष करके स्त्री मित्रों की तरफ से आपको लाभ मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। महत्व के निर्णय आज लेने से टालें। संतान से दूर रह रहे लोगों को आज अपने बच्चों से मुलाकात होगी। अच्छा भोजन प्राप्त होगा।

 Virgo (कन्या) : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। यह सही समय है जबकि आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या से समय निकलकर अपने आस पास की स्थितियों और अपनी स्थिति को ध्यान से समझना है। घर पर पवित्रता का वातावरण बना रहेगा और चिंताएं नही रहेंगी ǀउच्च अधिकारियों की कृपादृष्टि से पदोन्नति की संभावना दिखाई देगी। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। कुटुंब में भी प्यार रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिलने के संयोग बन रहे हैं।

Libra (तुला) : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज के दिन आपको संभलकर चलना होगा, वरना मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज नौकरी की जगह आपको उच्च वर्ग के अधिकारियों की नाराजगी सहन करनी पड़ेगी। व्यवसाय में परेशानी खड़ी होगी। संतान के प्रति चिंता खड़ी होगी। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का भी योग है। नया कार्य शुरू करने से बचें। लेखन और साहित्य सर्जन जैसे कार्यों में मन लगेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ
वाद-विवाद टालें।

Scorpio (वृश्चिक):तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कुछ भी हो अपने कार्यालय व सार्वजनिक स्थान पर झगड़ा करने से बचें। आप बस अपने गुस्से पर काबू रखें और परेशानी से बचें। विदेशी संस्थान से छात्रवृत्ति या प्रवेश संबंधी खबर की प्रतीक्षा कर रहे छात्रों को अच्छी खबर मिलेगी। आपको आर्थिक मामलों में दोस्तों की मदद मिल सकती है। चालाकी भरी आर्थिक योजनाओं में फँसने से बचें। समय अच्छा बीतेगा, बशर्ते आप तनाव से दूर रहें। जब आप अकेलापन महसूस करें तो अपने परिवार की मदद लीजिए।

Sagittarius (धनु) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज ज्यादा खर्च का दिन है। परिवार का वातावरण भी ज्यादा अच्छा नहीं होगा। कुटुंब के लोगों के साथ मतभेद के प्रसंग खड़े होंगे। मन में अनेक प्रकार की अनिश्चितता के कारण मानसिक बेचैनी रहेगी। मन दुविधायुक्त रहेगा। बोलने पर संयम रखें। किसी के साथ वाद-विवाद या झगड़े में पड़ने से मामला खराब हो सकता है। गलतफहमी हो तो फौरन खुलकर बात करें, इससे बात जल्दी खत्म हो जाएगी। आरोग्य के प्रति लापरवाह न रहें। मान-प्रतिष्ठा का भंग होगा।

Capricorn (मकर) : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखें। ताजगी और स्फूर्ति का अभाव रहेगा। प्रवास टालें। पानी से बचकर रहें। ज्यादा भावुकता से बचकर रहें। अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।

Aquarius (कुंभ) :  गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज चाहे कितनी भी मजबूरी हो फिर भी किसी तरह का नकारात्मक निर्णय ना लें। वो लोग जो वित्त से संबंधित काम करते हैं, उन्हें आज अपने लक्ष्यों को पाने में परेशानी होगी।घर में किसी मंगल कार्य के होने के भी शुभ संकेत हैं। अपने दोस्तों, रिश्तेदारों एवं भाई-बहनों के साथ आप जमकर मस्ती कर सकते हैं। आप देखेंगे कि आपके द्वारा किए गए प्रयासों का अच्छा लाभ रहेगा। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको आज जरूर कामयाबी मिलेगी।

Pisces (मीन) : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें। बच्चों के प्रश्न चिंतित करेंगे। नए काम की शुरुआत आज न करें। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ेगी।

Previous articleजूली 2 एक साफ-सुथरी अडल्ट फैमिली फिल्म है-पहलाज निहलानी
Next articleजनसुनवाई में समस्याओं के निराकरण के निर्देश उपस्थित जिला अधिकारियों को दियें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here