7 जुलाई 2018 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए शनिवार का दिन

0

Aries (मेष): (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)– आज आप अपने खानपान पर विशेष ध्यान दें अन्यथा स्वास्थ्य बिगड़ सकता है | आज आप ऑफिस में नई योजना बनाने में सफल होंगे | आज आप अपने उच्च अधिकारियों से थोड़ा दूर ही रहें अन्यथा किसी वाद-विवाद में पड़ सकते हैं |

Taurus (वृषभ):( ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो, ब, बो)– व्यापार के विस्तार हेतु धन का आयोजन करने के लिए आज बहुत अनुकूल दिन है | आज आपकी आय में भी वृद्धि होने की संभावना है | आज आप किसी पर्यटन स्थल पर भी जा सकते हैं |

Gemini (मिथुन): (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)– आज का दिन आपके लिए लाभदायी है | व्यापार और व्यवसाय में भी अपेक्षित सफलता मिलने की संभावना अधिक है | आज आपको सहकर्मियों का सहयोग भी प्राप्त हो सकता है | आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है |

Cancer (कर्क): (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)–पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से गुजरेगा | आज आपकों व्यवसाय में लाभ होने के भी संयोग हैं | आज आपके काम से उच्च अधिकारी प्रसन्न रह सकते हैं, इस वजह से आज उनकी कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी |

Leo (सिंह): (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)– आज आपको कार्यस्थल में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है | आपके काम की गुणवत्ता देखकर आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे आज जरूर प्रभावित होंगे | आज के दिन आय की अपेक्षा खर्च की मात्रा अधिक हो सकती है |

Virgo (कन्या) : (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) –आज आपको कोर्ट कचहरी के कार्य में सफलता प्राप्त हो सकती है लेकिन आप अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज का विशेष ध्यान रखें | आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं | आज आपका किसी आयोजन हेतु अधिक धन व्यय हो सकता है |

Libra (तुला) :(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) – आज नई योजनाओं से व्यापार प्रगति की दिशा में अग्रसर होगा परन्तु कार्य में सफलता प्राप्त होने में थोडा विलंब जरूर हो सकता है | आप व्यापार को विकसित करने के लिए आप और अधिक ध्यान दे सकते हैं | व्यापार में किसी सौदे से आर्थिक लाभ भी प्राप्त हो सकता है |

Scorpio (वृश्चिक):(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) – आज आप घर या आसपास में अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा परिवारजनों के साथ मतभेद हो सकता है | आज का दिन व्यवसायियों के लिए भी मिला जुला है इसलिए हो सके तो कोई नया कार्य प्रारंभ ना करें | आज धन हानि के भी योग बन सकते हैं |

Sagittarius (धनु) : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)– आज प्रतिदिन से अधिक कार्य होने के कारण आप अधिक थकान व आलस्य का अनुभव करेंगे | आज आप अपने रुके हुए कार्य को पूरे करने में सफल होंगे | आज आप किसी नए कार्य की योजना भी बना सकते हैं | आज आपका स्वास्थ्य भी थोड़ा बिगड़ सकता है |

Capricorn (मकर) : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)–आज का दिन आपके लिए नई खुशियाँ लाएगा | आज आपको अपने कार्य में सफलता और यश की प्राप्ति होगी इसमें आपके सहकर्मी भी सहायक होंगे | आज आपके घर में भी आनंद का वातावरण रहेगा | पूंजी-निवेश हेतु शेयर बाजार आपके लिए आज अनुकूल रहेगा |

Aquarius (कुंभ) : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आप व्यापार में विकास होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा | आज कला के प्रति आपकी अभिरुचि रह सकती है | विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा है | आज आप अपने प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकते हैं |

Pisces (मीन) : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)-कार्य में सफलता पाने और महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का समय अच्छा है | आज आपके विचारों में स्थिरता होने के कारण कोई भी कार्य अच्छी तरह से कर सकेंगे | आज आपके जीवन साथी का भी आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा |

Previous articleशिक्षण संस्थानों के आस-पास हो सुरक्षा: काश्यप
Next article7 जुलाई 2018 शनिवार, पंचांग एवं शुभ मुहूर्त