Vivo Z3i स्मार्टफोन वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले और ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ हुआ लांच

0

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने अपनी घरेलू मार्केट में Vivo Z3i स्मार्टफोन को लांच किया है। इस स्मार्टफोन की खासियत वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले और ड्यूल कैमरा सेटअप है। Vivo Z3i को चीन में RMB 2,398 में लांच किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी के हिसाब से 25,600 रुपए है। वहीं यह नया स्मार्टफोन Millennium Pink और Aurora Blue कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। जानते हैं इस नए स्मार्टफोन के बारे में..

स्पेसिफिकेशन्स
Vivo Z3i के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इसकी डिस्प्ले 6.3- इंच FHD+ (2280×1080 pixels), चिपसेट MediaTek Helio P60, रैम 6जीबी, स्टोरेज 128जीबी, ऑपरेटिंग सिस्टम एंड्रॉइड 8.1 ओरियो Funtouch OS पर बेस्ड और बैटरी 3,315mAh की है।

कैमरा
कंपनी ने अपने नए स्मार्टफोन के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया है। जिसमें 16MP+2MP का कैमरा सेटअप है। वहीं फ्रंट में सेल्फी के लिए 24MP का कैमरा है। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इस भारत में भी लांच कर सकती है।

Previous articleयहाँ 10वीं पास के लिए निकली है 200 से ज्यादा सरकारी नौकरियां,आप भी कर सकते है अप्लाई
Next articleजानिए क्यों करनी चाहिए नवरात्री में कपूर से आरती