अगर सावन में दिख जाये ये पक्षी तो चमक सकती है किस्मत

0

भगवान शिव को नीलकंठ कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने विष को अपने कंठ में रखा हुआ था जिससे उनका कंठ नीला हो गया था, इसलिए उन्हें नीलकंठ कहा जाता है। वहीँ एक पक्षी भी होता है नीलकंठ जो बहुत ही दुर्लभ होते हैं, या ये कहें कि नीलकंठ होते तो हैं लेकिन सौभाग्य से ही दिखाई पड़ते हैं। सावन में नीलकंठ के दर्शन हो जाये तो उसकी किस्मत चमक उठती है।

शकुन और अपशकुन:

# खगोपनिषद् के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के पास से नीलकंठ पक्षी उड़ता हुआ जाता है तो यह व्यक्ति के लिए सौभाग्य का प्रतीक होता है. कहा जाता है उस व्यक्ति की उम्र 5 वर्ष और बढ़ जाती है।

# वहीं अगर किसी स्त्री को नीलकंठ भूमि पर बैठा दिखाई देता है तो उस स्त्री को उदर संबंधी विकार या रोग होने की संभावना होती है।

# नीलकंठ किसी वृक्ष की हरी डाली पर बैठा दिखाई दे तो प्रेम सुख की प्राप्ति होती है और सूखे वृक्ष पर दिखे तो दांपत्य जीवन परेशानी का कारण बनता है।

# अगर नीलकंठ का जूठा फल खा लें तो उसे मनवांछित लाभ मिलता है साथ ही सौभाग्यवृद्धि और सुखमय वैवाहिक जीवन बना रहता है।

Previous articleUGC ने दिए निर्देश,इसी साल यूनिवर्सिटीज के एडहॉक टीचर होंगे परमानेंट
Next articleकश्मीर में सेना और वायुसेना को हाई अलर्ट पर क्यों रखा गया-उमर अब्दुल्ला