अनंत चतुर्दशी 2019, जानें क्या है शुभ मुहूर्त और पूजा की सही विधि

0

भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी को अनंत चतुर्दशी मनाते हैं. इस साल अनंत चतुर्दशी का व्रत इस 12 सितंबर यानी गुरुवार को पड़ रहा है. इस दिन भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा होती है. इस दिन बप्पा का विसर्जन भी किया जाता है, ऐसे में अनंत चतुर्दशी का महत्व बढ़ जाता है. मान्यता है कि इस व्रत को 14 सालों तक लगातार करने पर विष्णु लोक की प्राप्ति होती है.

अनंत चतुर्दशी की पूजा विधि
सुबह-सुबह स्नान कर नया वस्त्र पहनें. व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थल पर कलश स्थापित करें और भगवान विष्णु की तस्वीर लगाएं. अब एक डोरी को कुमकुम, केसर और हल्दी से रंगकर इसमें 14 गांठें बनाएं. अब इसे भगवान विष्णु जी को चढ़ाकर पूजा शुरू करें. नीचे दिए मंत्र का जाप करें-

अनंत संसार महासुमद्रे मग्रं समभ्युद्धर वासुदेव।

अनंतरूपे वि।नियोजयस्व ह्रानंतसूत्राय नमो नमस्ते।

पूजा के पुरुष सूत्र को अपने दाएं हाथ के बाजू और महिलाएं बाएं हाथ के बाजू पर बांधे. पूजा की समाप्ति के बाद ब्राह्मण को भोजन कराएं और प्रसाद ग्रहण करें.

अनंत चतुर्दशी शुभ मुहूर्त:
पूजा मुहूर्त: सुबह 06:13 से लेकर दोपहर 07:17 तक

शुभ मुहूर्त की अवधि : 25 घंटे 32 मिनट

Previous article12 सितम्बर 2019 राशिफल – जानिए कैसा रहेगा आपके लिए गुरुवार का दिन
Next articleश्राद्ध में भूलकर भी न करें ये 5 काम