गैर परम्परागत उर्जा को बडावा देने के लिये सौर उर्जा की प्लेटे लगाई जायेगी

0

मन्दसौर – ईपत्रकार.कॉम |श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक श्री पशुपतिनाथ मंदिर कार्यालय सभागृह में कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मंदसौर विधायक श्री यशपालसिंह सिसौदिया, अपर कलेक्टर श्री डामोर, मंदसौर एसडीएम श्री शाक्य, मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य श्री अरूण शर्मा, श्री योगेश गुप्ता, श्री सुशील गुप्ता, श्री राजेन्द्र अग्रवाल, श्री ललित भारद्वाज, श्री गोपाल कृषण शर्मा सहित अधिकारीगण मौजूद थे। बैठक के दौरान प्रबंधन समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि मंदिर में भोजनशाला संचालन हेतु टेन्डर आमंत्रित किये जायेगे। भोजनशाला के टेन्डर की अवधि तीन वर्ष होगी। अतिथिगृह के संचालन एवं मेन्टनेन्स को देखते हुए अतिथि गृह के किराये में वृद्धि कर अब विशेष कार्य एवं शादी समारोह के लिए 24 घण्टे के 35 हजार रूपये तय किये गये। अतिथिगृह के लिए केन्टीन का संचालन किया जायेगा, जिसके लिए टेन्डर आमंत्रित किये जायेंगे। केन्टीन में चाय, नास्ता और बिस्कीट की सुविधा होगी।

बैठक में चन्द्रपुरा मेनरोड से मंदिर तक पौधारोपण एवं मंदिर परिसर में पांच सौ पौधे मय गमले मानसून पूर्व नगर पालिका द्वारा लगवाने का निर्णय लिया गया। मंदिर परिसर स्थित तृतीय हॉल एवं रेम्प पर लगे प्लास्टिक के जो पतरे टूट फूट गये है, उन्हें हटाकर नये पतरे लगाये जायेंगे। मंदिर में गैर परम्परागत उर्जा को बडावा देने के लिये सौर उर्जा की प्लेटे लगाई जायेगी। श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंध समिति द्वारा मंदिर के सामने शिवना नदी के दोनो किनारो पर पौधे लगाये जायेंगे। कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मंदिर शिखर पर लाईटिंग लगाये जिससे पशुपतिनाथ मंदिर शिखर दुर से दिख जाये तथा और भी सुंदर लगे। मंदिर घाट पर कपडे धोना पूर्णतः प्रतिबंधित करे तथा बोर्ड भी लगाया जाये। मंदसौर की जनता, समाज सेवियों एवं संगठनों ने शिवना सौंदर्यीकरण में जो सहयोग दिया उसके लिये श्री पशुपतिनाथ मंदिर प्रबंधन समिति ने आभार माना।

Previous articleशासकीय जाल सेवा उमावि में प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Next articleमुख्‍यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने सर्वहारा वर्ग के कल्‍याण हेतु अनेकों योजनाएं लागू की है – श्री परिहार