मन्दसौर – (ईपत्रकार.कॉम) |कलेक्टर श्री मनोज पुष्प के निर्देश से जिले में अतिक्रमण हटाने की विरूद्ध सख्त कार्यवाही चल रही हैं। इस कार्यवाही के अंतर्गत प्रशासन के द्वारा नारायण स्थित प्राचीन ऐतिहासिक गोपाल मंदिर पर अतिक्रमण हटाया गया। इस मंदिर पर अतिक्रमण हटाने के बाद इसका जीर्णोद्धार का कार्य भी किया गया। यह मंदिर अब एक नई रोनक प्राप्त कर चुका है।
मंदिर की नई रोनक मिलने से अब बहुत से लोग दर्शन के लिए भी आ रहे हैं तथा इस पर्यटन स्थल का आनंद भी प्राप्त कर रहे हैं।





























































